रीवा में APO घूस लेते धराया: वेंडर के भुगतान का बिल जारी करने के एवज में मांगे रुपए, लोकायुक्त ने रंगेहाथ पकड़ा

रीवा में APO घूस लेते धराया: वेंडर के भुगतान का बिल जारी करने के एवज में मांगे रुपए, लोकायुक्त ने रंगेहाथ पकड़ा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Lokayukta Caught Red Handed, Asking For Money In Lieu Of Issuing Bill Of Payment Of Vendor

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एपीओ विजय त्रिपाठी को लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है।

जिले के त्योंथर जनपद कार्यालय में एपीओ विजय त्रिपाठी को 36 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई शुक्रवार शाम 6 बजे लोकायुक्त पुलिस ने की। एपीओ वेंडर भुगतान के एवज में रुपए मांग रहा था।

शिकायतकर्ता उमेश तिवारी ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी। उसका कहना था कि एपीओ विजय त्रिपाठी वेंडर भुगतान के एवज में 36 हजार रुपए मांग रहा है। रुपए न देने पर बिल रोक दिए हैं।इस पर लोकायुक्त ने एपीओ को ट्रैप करने की योजना बनाई। शाम 6 बजे उमेश पैसे लेकर जनपद कार्यालय पहुंचा। जैसे ही, उसने रुपए विजय त्रिपाठी को दिए। लोकायुक्त निरीक्षक परमेंद्र कुमार के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link