शाहजहांनाबाद में फिर गैंगवार: जमानत पर छूटे हत्या के आरोपी पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने किया हमला, गोली मारकर स्कूटी में लगाई आग

शाहजहांनाबाद में फिर गैंगवार: जमानत पर छूटे हत्या के आरोपी पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने किया हमला, गोली मारकर स्कूटी में लगाई आग


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Accused Of Murder, Who Came Out Of Jail On Bail, Was Attacked By Five People, Including Two Women, Shot Dead In A Scooty, Injured In Hospital

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी के शाहजहांनाबाद में एक बार फिर गैंगवार की घटना सामने आई है। वाजपेयी नगर में गुरुवार देर रात जमानत पर जेल से बाहर आए हत्या के आरोपी पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने हमला कर दिया। गोली उसके पैर में लगी। उसकी स्कूटी को भी आग लगा दी गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। आरोपी अजय उर्फ चोटी के परिवार के बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया, घटना शाहजहांनाबाद के वाजपेयी नगर में गुरुवार रात 12 बजे की है। यह पुरानी रंजिश का मामला है। वाजपेयी नगर में लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए अजय उर्फ चोटी और अन्य गुट सक्रिय हैं। दूसरे ग्रुप के 11 आरोपियों ने अजय उर्फ चोटी की 14 अगस्त 2020 की रात में हत्या कर दी थी। इनमें से 2 आरोपी जेल में और 9 आरोपी जमानत पर बाहर हैं। इसमें से ही एक आरोपी रूपेश (22) जमानत पर जेल से बाहर आया था। वह गोविंदपुरा में अपनी बहन के घर पर रह रहा था।

रात में वाजपेयी नगर में अपनी मां से मिलने आया था। इसकी सूचना अजय उर्फ चोटी के परिवार को लग गई। उन्होंने उसकी हत्या के उद्देश्य से फायरिंग की। गोली रूपेश के पैर में लगी। उसकी स्कूटी को भी आग लगा दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सूचना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…



Source link