संदिग्ध हालत में महिला की मौत, हंगामा: मायके पक्ष का आरोप- नौकरी लगने के बाद बदल गया था दामाद का व्यवहार, बेटी की हत्या की गई

संदिग्ध हालत में महिला की मौत, हंगामा: मायके पक्ष का आरोप- नौकरी लगने के बाद बदल गया था दामाद का व्यवहार, बेटी की हत्या की गई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • The Allegation Of The Maiden Side After Getting A Job In The Health Department, The Son in law Had Changed Behavior, The Daughter Has Been Murdered

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला मोनी लक्षकार अपने पति धीरज के साथ। फोटो शादी के समय का है।

  • कंपू के विजया नगर की घटना, पुलिस ने की FIR
  • महिला के शरीर पर चोट के भी निशान

विजय नगर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति का कहना था कि उसने फांसी लगाई है, लेकिन महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। घटना शुक्रवार दोपहर की है। महिला के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। महिला के पिता का आरोप है, जब से स्वास्थ्य विभाग में दामाद की नौकरी लगी है, तब से उसका व्यवहार बदल गया था। वह दहेज के लिए परेशान कर मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कंपू थाना क्षेत्र के विजय नगर में शुक्रवार को मोनी लक्षकार (25) पत्नी धीरज लक्षकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मोनी को उसका पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों को बताया कि उसने फांसी लगा ली है। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे।

डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू की है। जब इसका पता महिला के मायके वालों को चला, तो वह उसके घर जा पहुंचे। जहां उन्होंने हंगामा कर दिया, लेकिन उससे पहले ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग निकले, सिर्फ महिला का पति घर पर मौजूद था। महिला के पति धीरज ने पुलिस को बताया, उसकी पत्नी ने फांसी लगाई है। वह तो खुद उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचा था।

मायके पक्ष का आरोप

महिला के पिता का आरोप था, तीन साल पहले बेटी मोनी की शादी धीरज से की थी। शादी में सब कुछ दिया था। 6 महीने पहले धीरज की स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के रूप में नौकरी लगी थी। तभी से ससुराल के लोग ससुर हरिनारायण, पति धीरज, जेठ राजू और जेठानी उमा उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। वह दहेज की मांग करने लगे थे। दहेज को लेकर उन्होंने मोनी के साथ मारपीट की है। इसी से बेटी की मौत हुई है।

खबरें और भी हैं…



Source link