सड़क हादसे में टैटू स्पेशलिस्ट की मौत: दो दिन पहले दोस्तों से मिलने की कहकर निकला था, सड़क पर घायल पड़ा मिला, मौत

सड़क हादसे में टैटू स्पेशलिस्ट की मौत: दो दिन पहले दोस्तों से मिलने की कहकर निकला था, सड़क पर घायल पड़ा मिला, मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सड़क हादसे में टैटू स्पेशलिस्ट की मौत हुई है, दो दिन पहले पड़ाव चौराहा के पास गंभीर घायल अवस्था में पड़ा मिला था

  • पड़ाव चौराहा के पास घायल पड़ा मिला था बाइक सवार
  • कैसे हुआ हादसा यह पता नहीं
  • शुक्रवार को तोड़ा दम, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

एक टैटू स्पेशलिस्ट की संदिग्ध हालात में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना दो दिन पहले की है। मृतक बाइक सहित पड़ाव चौराहा पर घायल पड़ा मिला था। उसे गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। वह दो दिन पहले रात को किस तरह हादसे का शिकार हुआ यह पता नहीं चला है। उसकी बाइक फिसली या कोई तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का पता लगाने CCTV फुटेज निकाले जा रहे हैं।

पड़ाव थाना TI विवेक अष्ठाना ने बताया कि दो दिन पहले रात के समय पड़ाव चौराहा पर एक युवक घायल पड़ा हुआ था। पास ही उसकी बाइक पड़ी हुई थी। पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल की पहचान राजपायगा रोड निवासी 25 वर्षीय अंकुर सोनी पुत्र नंदकिशोर सोनी के रूप में हुई थी। घायल ने दो दिन जिंदगी और मौत से जंग के बाद शुक्रवार सुबह घायल ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस को परिजन से इतना पता लगा है कि अंकुर सोनी टैटू स्पेशलिस्ट था। वह एक से एक बेहतरीन टैटू बनाता था। दो दिन पहले वह अपने दोस्तों से मिलने के लिए निकला था। उसके बाद वह लौटा ही नहीं। परिजन भी नहीं समझ पा रहे हैं कि वह किस तरह के हादसे का शिकार हुआ है।

CCTV फुटेज से साफ होगा कैसे हुआ हादसा

पड़ाव चौराहा पर CCTV कैमरे लगे हैं। पुलिस अब हादसे की सच्चाई पता लगाने चौराहा पर लगे CCTV कैमरों की मदद लेगी। उससे पता चलेगा कि अंकुर की बाइक फिसलने के बाद घायल होकर मौत हुई है या फिर कोई तेज रफ्तार वाहन उसे टक्कर मारकर निकल गया है। उसी आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link