2 महीने के लंबे ब्रेक के बाद बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते नजर आए रविंद्र जडेजा, VIDEO

2 महीने के लंबे ब्रेक के बाद बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते नजर आए रविंद्र जडेजा, VIDEO


बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रवींद्र जडेजा को बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी. उनके हाथ का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया था, जिसका ऑपरेशन किया गया था.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) चोट लगने के बाद दो महीने के लंबे ब्रेक से वापस प्रैक्टिस पर लौट आए हैं. 2020-21 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जडेजा के अंगूठे में चोट लग गई थी. इसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी वह बाहर रहे. इसके बाद वह टी20 सीरीज में भी इंग्लैंड के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं हैं. उम्मीद है कि फैन्स इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में खेलता हुआ देखेंगे. आईपीएल में वापसी के लिए जडेजा ने तैयारी भी शुरू कर दी है.

इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन 9 अप्रैल 2021 से शुरू हो रहा है. वहीं, इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 30 मई को खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी. उम्मीद है कि जडेजा इस मैच में सीएसके की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल 2021 की तैयारी रविंद्र जडेजा ने किस तरह शुरू कर दी है, इसका एक वीडियो उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है.

IPL 2021: चेन्नई ने तैयारी के लिए बुलाए श्रीलंका के दो गेंदबाज, एक को कहा जाता है नया ‘मलिंगा’

दो महीने बाद रविंद्र जडेजा पहली बार नेट्स में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते दिखाई दिए. सर्जरी के बाद जडेजा ने नेशनल क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु में रिकवरी शुरू की. कुछ सप्ताह फिटनेस पर काम करने के बाद वह ट्रेनिंग नेट्स पर लौटे हैं.

बीसीसीआई ने आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अभी टीम घोषित नहीं की है. रविंद्र जडेजा के लिए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में वापसी की संभावना है. लेकिन आईपीएल 2021, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इस साल खेला जाना है. ऐसे में बीसीसीआई जडेजा को कुछ और रेस्ट देना चाहेगा.

IPL 2021: धोनी ने ट्रेनिंग सेशन मे लगाए बड़े छक्के, चेपॉक के बाहर पहुंची गेंद- VIDEO

आईपीएल इतिहास के बेस्ट ऑल राउंडर जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खिताब जीता था. 10 साल बाद जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दो बार ट्रॉफी जीत चुके हैं. चेन्नई ने 2012 की नीलामी में जडेजा को खरीदा था, तब से वह निरंतर चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह 116 मैचों में 133.94 की स्ट्राइक रेट से 1097 रन बना चुके हैं. पिछले साल उन्होंने चेन्नई के लिए अर्द्धशतक बनाया था. बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा चेन्नई के लिए 85 विकेट ले चुके हैं. उन्होंने चार बार चार-चार विकेट येलो जर्सी में ही लिए हैं. देखना है कि वह इस साल अपनी फॉर्म को बरकरार रख पाते हैं या नहीं.








Source link