विराट कोहली और शिखर धवन पहले टी20 मैच में नाकाम रहे. (AP)
टीम इंडिया के बल्लेबाज पहले टी20 में अच्छी शुरुआत नहीं कर सके. टॉप-3 बल्लेबाज सिर्फ 5 रन का योगदान दे सके. यह हमारे टी20 इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन है.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. केएल राहुल (1) को तेज गेंदबाज जाेफ्रा आर्चर ने बोल्ड किया. चोट की वजह से आर्चर के खेलने पर संदेह था, लेकिन वे मैच में उतरे. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट कोहली (0) खाता नहीं खोल सके. उन्हें लेग स्पिनर आदिल राशिद ने आउट किया. कोहली ने पांच गेंदें खेली. वे चौथे टेस्ट की पहली पारी में भी खाता नहीं खोल सके थे. विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए. करिअर में पहली बार ऐसा हुआ. बतौर कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 14वीं बार शून्य पर आउट हुए. यह भी अनचाहरा रिकॉर्ड कोहली ने अपने नाम किया. सौरव गांगुली बतौर कप्तान 13 बार शून्य पर आउट हुए हैं.
यह भी पढ़ें: फिक्सिंग के आरोप में बैन झेल चुके शरजील को पाकिस्तान टीम में मिली जगह
ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (4) भी कुछ खास नहीं कर सके और तेज गेंदबाज मार्क वुड की गेंद पर आउट हो गए. इस तरह से हमारे टॉप-3 बल्लेबाज सिर्फ 5 रन जोड़ सके. इसके पहले अक्टूबर 2018 में हमारे टॉप-3 बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम 10 रन जोड़ सके थे. उस मैच में रोहित ने 8 और धवन ने 2 रन बनाए थे. कोहली उस मैच में भी शून्य पर आउट हुए थे. पहले टी20 में टीम पहले 6 ओवर में सिर्फ 22 रन बना सकी. मैच में टीम इंडिया तीन स्पिन गेंदबाजों अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल के साथ उतरी है.