Ind vs Eng: Virat Kohli ने मैच विनर Rohit Sharma को Playing XI से रखा बाहर, ट्विटर पर गुस्साए लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

Ind vs Eng: Virat Kohli ने मैच विनर Rohit Sharma को Playing XI से रखा बाहर, ट्विटर पर गुस्साए लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स


अहमदाबाद: टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अहमदाबाद में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में अपने धुरंधर ओपनर और सबसे बड़े मैच विनर ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नहीं खेलने की खबर सुनकर फैंस गुस्से से भर गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को जमकर लताड़ा है.

रोहित को आराम दिया गया

भारतीय टीम में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को शुरुआती दो मैचों से आराम दिया गया है. टीम में विकेटकीपर ऋषभ पंत के साथ शार्दुल ठाकुर और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है. लोकेश राहुल के साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन पारी का आगाज करेंगे, जबकि हार्दिक पांड्या की भी वापसी हुई है.

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टी-20 सीरीज से पहले भारत ने इंग्लैंड को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 से हराया था और अब टीम इंडिया की नजरें टी-20 में भी जीत हासिल करने पर टिकी है. ऐसे में रोहित के नहीं होने से फैंस ने विराट कोहली पर अपना गुस्सा निकाला है.

बता दें कि हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 345 रन बनाए थे. रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम टी20 क्रिकेट में 4 शतक हैं और वे ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. टॉस के समय विराट कोहली ने कहा कि रोहित शर्मा को रोटेशन के तहत पहले दो टी-20 मैचों से आराम दिया गया है. विराट कोहली का ये फैसला फैंस के गले नहीं उतर रहा और वह ट्विटर पर जमकर अपना गुस्सा उतार रहे हैं.





Source link