MP में बदला मौसम: भोपाल, होशंगाबाद, सागर, रीवा और जबलपुर में कल शाम तक छाए रहेंगे बादल, कुछ जगह रिमझिम बारिश; ओले गिरने के भी आसार

MP में बदला मौसम: भोपाल, होशंगाबाद, सागर, रीवा और जबलपुर में कल शाम तक छाए रहेंगे बादल, कुछ जगह रिमझिम बारिश; ओले गिरने के भी आसार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Clouds Will Prevail In Bhopal, Hoshangabad, Sagar, Rewa And Jabalpur Till Tomorrow Evening, With Hail Falling With Rain

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में शुक्रवार सुबह मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए। कई जगहों पर रिमझिम बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है। शनिवार शाम तक मौसम साफ हो जाएगा।

  • शनिवार शाम से मौसम साफ हो जाएगा, तापमान में आएगी मामूली गिरावट

मध्यप्रदेश में शुक्रवार सुबह मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए। कई जगहों पर रिमझिम बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसे मौसम में ओले गिरने की भी स्थिति बनती है। साथ ही तेज हवा और गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है। शनिवार शाम तक मौसम साफ हो जाएगा। तापमान में मामूली अंतर आ सकता है।

राजधानी समेत पूर्वी मध्यप्रदेश के भोपाल, हाेशंगाबाद, रीवा, सागर के अलावा जलबपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए हुए है। मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। इसके कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में नार्थ-ईस्ट में डेढ़ किमी ऊपर चक्रवातीय हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके चलते कई जगह रिमझिम बारिश हो रही है। ऐसे मौसम में गरज के साथ बिजली चमकने के साथ ही ओले गिरने की संभावना रहती है। ऐसी स्थिति शनिवार शाम तक रहेंगी। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा। इससे तापमान में एक-दो डिग्री का अंतर आएंगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

खंडवा में 40.1 अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को खंडवा में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link