New Arizona Blue कलर में खरीदें टाटा टियागो, जानें सबकुछ

New Arizona Blue कलर में खरीदें टाटा टियागो, जानें सबकुछ


टाटा टियागो नए कलर वेरिएंट में लॉन्च की गई.

Tata Tiago के शुरुआती बेस वैरियंट XE की एक्स-शोरूम कीमत 4.86 लाख रुपये है. जबकि टॉप XZ+ (डुअल टोन) वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.33 लाख रुपये और ऑटोमौटिक की एक्स-शोरूम कीमत 6.86 लाख रुपये है.

नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे पॉप्युलर हैचबैक कार Tata Tiago को नए कलर वेरिएंट New Arizona Blue में लॉन्च किया है. ये कलर ऑप्शन आपको टाटा टियागो के 9 वेरिएंट  XE, XT, XTA, XZ, XZA, XZ+, XZ+ DT, XZA+ और XZA+ DT में मिलेगा. इसके अलावा Tata Tiago पहले से ही Victory Yellow, Daytona Grey, Flame Red, Pearlescent White और Silver remain कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. वहीं टाटा टियागो के टॉप ट्रिम XZ+ और XZA+ में आपको रियर साइड में ब्लैक कलर का ऑप्शन भी मिलेगा. आइए जानते इसे टाटा टियागो के बारे में सबकुछ.

Tata Tiago XT वेरिएंट का इंजन- नई टियागो में आपको 1.2लीटर का Revotron पेट्रोल इंजन मिलेगा. जो 85bhp की पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. वहीं इस कार में आपको 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलेगा

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की कारों पर मिल रहा है 52 हजार रुपये तक डिस्काउंट, यहां देखें डिटेल्स

Tata Tiago के फीचर्स- टाटा मोर्ट्स ने इस कार में हरमन का 5 इंच का टच स्क्रीन इफोटेनमेंट सिस्टम दिया है. इसके साथ ही कार में आपको 3D Navimaps की सुविधा मिलेगी. वहीं डिस्प्ले में आपको पार्किंग सेंसर और वॉयस कमांड रिकॉग्निशन जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे. टियागो में XTA ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में ABS के साथ EBD और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, डुअल एयरबैग्स और रियर पार्किंग सेंसर डिस्प्ले शामिल हैं.यह भी पढ़ें: Hyundai बड़ी फैमिली के लिए ला रही है Staria MPV, कंपनी ने जारी किया टीजर, जानें डिटेल्स..

जानें किस वेरिएंट की कितनी है कीमत- टियागो के शुरुआती बेस वैरियंट XE की एक्स-शोरूम कीमत 4.86 लाख रुपये है. जबकि टॉप XZ+ (डुअल टोन) वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.33 लाख रुपये और ऑटोमौटिक की एक्स-शोरूम कीमत 6.86 लाख रुपये है.








Source link