अब नहीं निकलेगी गोडसे यात्रा: दिल्ली पुलिस ने भी नहीं दी अनुमति, हिमस पदाधिकारी बोले- यात्रा रोकने के पीछे भाजपा- कांग्रेस की मिलीभगत, अब जाएंगे कोर्ट

अब नहीं निकलेगी गोडसे यात्रा: दिल्ली पुलिस ने भी नहीं दी अनुमति, हिमस पदाधिकारी बोले- यात्रा रोकने के पीछे भाजपा- कांग्रेस की मिलीभगत, अब जाएंगे कोर्ट


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस द्वारा गोडसे यात्रा की अनुमति नहीं देने के बाद आक्रोशित हिंदू महासभा के पदाधिकारी बैठक करते हुए।

  • ग्वालियर ने पहले अनुमति देने से कर दिया था इनकार
  • 14 मार्च को निकाली जाने वाली थी यात्रा, आक्रोश में हिंदू महासभा

फिलहाल गोडसे यात्रा नहीं निकलेगी। ग्वालियर के बाद अब दिल्ली पुलिस ने भी गोडसे यात्रा के लिए अनुमति नहीं दी है। दिल्ली पुलिस का तर्क है, यात्रा से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ सकती है। यात्रा की अनुमति नहीं मिलने से हिंदू महासभा आक्रोशित है। हिमस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज का कहना है कि यह BJP और कांग्रेस की मिलीभगत है। वो नहीं चाहते थे कि यात्रा निकले। गोडसे यात्रा को लेकर हिंदू महासभा अब कोर्ट जाएगी।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा 14 मार्च को गोडसे यात्रा ग्वालियर से दिल्ली के लिए निकाली जाने वाली थी। इसके लिए दिल्ली प्रशासन-पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिए मिलने के बाद शनिवार शाम हिंदू महासभा भवन जिला अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि यात्रा की अनुमति नहीं देना गोडसे का अपमान है। साथ ही, अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र की हत्या है। चूंकि हिन्दू महासभा संविधान को मानने वाला संगठन है, इसलिए प्रशासन के इस निर्णय को न्यायालय में लेकर जाने का निर्णय लिया है।

सब भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज का कहना है कि कांग्रेस और बीजेपी की मिलीभगत से ग्वालियर और दिल्ली पुलिस- प्रशासन द्वारा यात्रा पर रोक लगाई गई है। हिन्दू महासभा चुप नहीं बैठेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने निर्णय लिया है कि इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link