जबलपुर में 6 मिमी हुई बारिश: वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से गरज- चमक के साथ देर रात हुई बारिश, छाए हुए हैं बादल

जबलपुर में 6 मिमी हुई बारिश: वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से गरज- चमक के साथ देर रात हुई बारिश, छाए हुए हैं बादल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को दिन में और देर रात हुई 6 मिमी बारिश से कई जगह पानी भर गया।

  • धूप कमजोर होने और हवाओं के चलते तापमान में गिरावट, कई बार गुल होती रही बिजली
  • राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात के चलते पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना है कम दबाव का क्षेत्र

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। आसमान जहां पूरे दिन काले बादलों से घिरा रहा। वहीं देर रात गरज-चमक के साथ झमाझम बारश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक छह मिमी के लगभग बारिश रिकॉर्ड की गई। शनिवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। बादलों के मंडराने के साथ जहां धूप कमजोर रही। वहीं बारिश के बाद आई नमी से हवा में शीतलता आ गई।

जानकारी के अनुसार पहाड़ी राज्यों से आई ठंडी हवा से शाम को मौसम सुहाना हो गया। रात में रुक-रुक कर तेज हवाओं के साथ बारिश होती रही। शुक्रवार को सुबह से लेकर दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। बारिश के चलते बिजली भी कई बार गायब रही। बिजली कंपनी के पास 2500 फाल्ट की शिकायत पहुंची है।
4.6 डिग्री नीचे आया पारा
बादल छाने और बारिश के चलते तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान गुरुवार को 34.8 डिग्री सेल्सियस थी, जो लुढ़क कर शुक्रवार को 30.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से नीचे 17 डिग्री पर शुक्रवार रात को पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस था।

शनिवार काे सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं।

शनिवार काे सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं।

लगातार दूसरे दिन छाए हुए हैं बादल
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात है। दक्षिण पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर भी एक कम दबाव का क्षेत्र है। शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी हवा पांच से छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। इसी के चलते तापमान में गिरावट आई है। आज शनिवार को भी इसी के चलते बादल छाए हुए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link