जागरूकता से कोरोना में ‘कसावट’: निगम ने किराए से लिए 25 ऑटो, इसमें लगे साउंड सिस्टम लोगों को बार-बार हाथ धोने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने और मास्क पहनने को कहेंगे

जागरूकता से कोरोना में ‘कसावट’: निगम ने किराए से लिए 25 ऑटो, इसमें लगे साउंड सिस्टम लोगों को बार-बार हाथ धोने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने और मास्क पहनने को कहेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • The Corporation Hired 25 Autos, The Sound System Involved Would Ask People To Wash Hands Frequently, Observe Social Distancing And Wear Masks.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस प्रकार से ऑटो के ऊपर साउंड सिस्टम लगाया गया है।

शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने टेंशन बढ़ा दी है। फरवरी में लगातार कम हो रहे मरीज मार्च लगते ही अचानक से बढ़ गए हैं। ऐसे में अब निगम प्रशासन ने सख्ती के साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए कोरोना के रोकथाम की रणनीति बनाई है। इसी कड़ी में निगम ने 25 ऑटो किराए पर लिए हैं। इन ऑटो में लगे साउंड सिस्टम लोगों को गाइडलाइन का पालन करने की सीख देंगे।

शुक्रवार को क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में एक बार फिर से सख्ती किए जाने के संकेत दिए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना को भगाने के लिए लोगों को गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक करने पर भी विचार हुआ है। अधिकारियों का मानना है कि जागरूकता लाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की जरूरत है।

इसी कड़ी मे नगर निगम ने 25 से अधिक ऑटो रिक्शा किराए पर लिए हैं। इसमें साउंड सिस्टम लगाया गया है। इसके जरिए शहरवासियों को कोरोना रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही मास्क लगाने, बार-बार हाथ धाेने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश दी जाएगी। ये ऑटो रिक्शा प्रमुख बाजारों, चौराहों, मार्गों, काॅलोनियों और मोहल्लों में घूम-घूमकर अनाउंसमेंट करेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link