Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कैट के बैनर तले व्यापारियों ने जीएसटी संशोधित कानून का विरोध जताया।
केंद्र सरकार द्वारा नए बजट में जीएसटी कानून में संशोधन किए जाने के विरोध में कैट के पदाधिकारी आगे आए हैं। उन्होंने व्यापारियों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया।
शनिवार को कैट पदाधिकारी व व्यापारी शहर के धवंतरी कॉम्प्लेक्स पर एकत्रित हुए। विरोध प्रदर्शन में शासन द्वारा नए कानून को व्यापारियों के लिए दमनकारी बताया। व्यापारियों का कहना है, जीएसटी के नए कानून में सरलीकरण न करके जटिल बना दिया गया है। इससे व्यापारियों का व्यापार चौपट होगा। उन्हें जेल जाना पड़ेगा।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स अर्थात कैट के जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण जैन बल्लू ने बताया, केंद्र सरकार जीएसटी को सरलीकरण न करे और जटिल बनाती जा रही है। उन्होंने कहा, जीएसटी की विसंगतियों एवं ऑनलाइन कंपनियों की मनमानी के विरुद्ध धरना दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार पूर्व से दावा करती आ रही थी कि जीएसटी का सरलीकरण होगा, लेकिन यह उल्टा हो गया। नया कानून पांच स्लैब तैयार किया गया है। इससे व्यापारी को काम धंधा चौपट हो जाएगा। स्लैब के अनुसार व्यापारी के साथ मुनीम, सीए और वकील तक को सजा के प्रावधान हैं। ऐसे में कोई भी व्यापारी के साथ जुड़ने को तैयार नहीं है। कानून के खिलाफ देशव्यापी विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में भिंड जिले के व्यापारी एकजुट हैं।
जनप्रतिनिधियों का करेंगे घेराव
उन्होंने बताया, कैट का देशव्यापी आंदोलन है। आगामी 20 मार्च को रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 26 मार्च को सांसद निवास का घेराव होगा। धवंतरी कॉम्प्लेक्स पर अब इसी की तैयारी में जुट गए हैं। इस मौके पर कैट के जिला अध्यक्ष प्रमोद जैन, संजीव जैन, ओमप्रकाश अग्रवाल, विनय जैन, प्रदीप जैन, अमित जैन समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।