टक्कर के बाद बस फूंकी: तेज रफ्तार बस ने रांग साइड आकर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग

टक्कर के बाद बस फूंकी: तेज रफ्तार बस ने रांग साइड आकर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग



Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • सागर-बंडा रोड स्थित ग्राम सिद्गुआं के पास की घटना, दो घायल

बंडा-सागर रोड के ग्राम सिद्गुआं के पास शनिवार रात तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसा देख बस चालक बस छोड़ फरार हो गया। दुर्घटना देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हंगामा होने पर बस में बैठी सवारियां उतर गई। गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी। खबर मिलते ही बहेरिया थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। रास्ता बंद कराया और आग बुझाई गई। बस पूरी तरह खाक हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

सड़क किनारे खड़ा था मृतक, दो घायल भर्ती

सदर निवासी सुरेंद्र उर्फ पप्पू मौर्य बंडा रोड स्थित सिद्गुआं के पास सड़क किनारे खड़ा था। यहां उसके साथ रूपा पटेल अपनी दो साल की बेटी के साथ खड़ी थी, तभी बंडा से सागर की ओर आ रही छोटे ठाकुर बस सर्विस की बस ने ओवरटेक के दौरान रॉग साइड आकर टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, घटना में रूपा और उसकी दो साल की बेटी घायल हुई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link