दर्दनाक हादसा: एक्टिवा सवार सर्विस रोड की नाली में गिरा, रगड़ से गाड़ी में आग लगने से युवक जिंदा जला, पुलिस चेचिस नंबर से शिनाख्ती में लगी

दर्दनाक हादसा: एक्टिवा सवार सर्विस रोड की नाली में गिरा, रगड़ से गाड़ी में आग लगने से युवक जिंदा जला, पुलिस चेचिस नंबर से शिनाख्ती में लगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Activa Rider Fell Into Service Road Drain, Youth Burnt Alive Due To Fire In Car From Rag, Police Engaged In Identification With Check Number

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नाली में स्कूटर सहित फंसा युवक गाड़ी के साथ जिंदा जल गया।

खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जलने से मौत होने का मामला सामने आया है। नेमावर ब्रिज के नीचे बनी नाली में एक एक्टिवा सवार युवक फंस गया और आग लगने से वह स्कूटर सहित बुरी तरह जल गया। पुलिस और राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और स्कूटर सहित युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस गाड़ी के चेचिस नंबर के आधार पर शिनाख्ती मंे लगी हुई है।

पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

थाना प्रभारी राजीव भदौरिया ने बताया कि रात पौने 12 बजे राहगीरों ने सूचना दी थी कि नेमावर ब्रिज की सर्विस रोड के किनारे नाली में एक व्यक्ति स्कूटर के साथ जला रहा है। इस पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची लेागों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में संभावना है कि एक्टिव चालक की नाली में फंसने से मौत हुई है। मामला संदिग्ध लग रहा है। संभवत: यह हादसा हो। थोड़ी दूर पर ब्लड के निशान हैं। जहां हादसा हुआ है वह नाली कवर्ड नहीं थी। मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी हाेगी।

खुड़ैल पुलिस के अनुसार देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउंड के समीप नाली में एक युवक और स्कूटर चली हालत में मिली है। जांच में सड़क किनारे रगड़ के निशान मिले हैं। इससे अंदेशा है कि युवक हादसे का शिकार हुआ है। संभवत: हादसे में युवक रगड़ाते हुए स्कूटर के साथ नाली में जा गिरा और स्कूटर में ही फंस गया। रगड़ के कारण स्कूटर में आग लग गई और वह भी जल गया। शव का पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। गाड़ी पूरी तरह से चल चुकी है, इसलिए युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। चेचिस नंबर को ट्रेस कर युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। हालांकि मौके पर खून के निशान भी मिले हैं, जिसकी जांच भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link