पति की हैवानियत से बीमार हो गई पत्नी: चार साल पहले हुई शादी, पति दहेज के लिए करता था प्रताड़ित, अप्राकृतिक संबंध बनाने बनाता था दबाव, विरोध करने पर मारपीट

पति की हैवानियत से बीमार हो गई पत्नी: चार साल पहले हुई शादी, पति दहेज के लिए करता था प्रताड़ित, अप्राकृतिक संबंध बनाने बनाता था दबाव, विरोध करने पर मारपीट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Married Four Years Ago, Husband Used To Torture And Make Unnatural Relations For Dowry, Was Beaten Up For Protesting

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पति निकला दरिंदा, दहेज के लिए अप्राकृतिक कृत्य कर शारीरिक रूप से परेशान करता था। (प्रतीकात्मक फोटो)

  • तेंदूखेड़ा दमोह में है पीड़िता का मायका, छह मार्च को मारपीट कर घर से भगाया
  • बेलखेड़ा थाने में पीड़िता ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न व अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला

दहेज के लालची पति ने पत्नी पर ऐसा जुल्म ढाया कि वह बीमार हो गई। शिकायत करने थाने पहुंची तो बयान देते-देते बेहोश हो गई। अस्पताल में उसने रोते हुए आपबीती सुनाई तो पुलिस भी पति की दरिंदगी की बातें सुनकर सन्न रह गई। बेलखेड़ा पुलिस ने मामले में मारपीट, दहेज उत्पीड़न के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय पीड़िता तेंदूखेड़ा दमोह की रहने वाली है। उसकी शादी चार मार्च 2017 को बेलखेड़ा सोनी मोहल्ले में योगेंद्र साहू के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति उस पर मायके से दहेज मांगने का दबाव डालने लगा। इसे लेकर वह उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता ने पिता से बोलकर एक बार 10 हजार और दूसरी बार 15 हजार दिलवाए भी थे, लेकिन वह और पैसों की डिमांड करने लगा। इसे लेकर उसके साथ मारपीट करने लगा।
छह माह से पति की दरिंदगी ने उसका जीवन नरक बना दिया
पीड़िता के मुताबिक आरोपी पति छह माह पहले से उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर टार्चर करने लगा। वह उसके शरीर पर दांत गड़ाने लगा। उसके नाजुक अंगों को निशाना बनाता। अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। छह माह तक वह पति की दरिंदगी सहती रही। परेशान होकर उसने बड़ी बहन को आपबीती सुनाई। छह मार्च की रात 10 बजे पति ने फिर उसके साथ इसी तरह के अत्याचार किए। वह परेशान हो गई थी। रात में ही पिता को बुलाकर वह मायके चली गई।
थाने पहुंची और बयान देने के दौरान ही हो गई बेहोश
पीड़िता शारीरिक रूप से टूट चुकी है। सदमे के चलते बीमार रहने लगी है। वह बेलखेड़ा थाने मां-पिता के साथ शिकायत करने पहुंची थी। बयान देने के दौरान ही बेसुध हो गई। इसके बाद उसे बेलखेड़ा अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के बाद उसने बयान में अपना दर्द बताया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 377 (क), 323, दहेज उत्पीड़न का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link