मौसम: बूंदाबांदी से 11.4 डिग्री लुढ़का पारा, दिन और रात के तापमान में सिर्फ 5 डिग्री का अंतर बचा

मौसम: बूंदाबांदी से 11.4 डिग्री लुढ़का पारा, दिन और रात के तापमान में सिर्फ 5 डिग्री का अंतर बचा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Mercury Dropped 11.4 Degrees From Drizzle, Only 5 Degree Difference In Day And Night Temperature Left

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक दाे बार बूंदाबांदी से मौसम बदल गया। दोपहर 3 बजे पड़ाव पुल की भीगी सड़क से निकलते वाहन सवार।

  • सुबह 5 से 9 बजे तक बढ़ा पारा, बूंदाबांदी के दो घंटे बाद 9 डिग्री सेल्सियस लुढ़का

पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार काे माैसम बदला ताे गर्मी गायब हाे गई और ठंडी हवा बहने से लोगों ने हल्की सर्दी का अहसास किया। दिन में चली धूल भरी आंधी के बीच बूंदाबांदी के कारण पिछले 24 घंटे के दाैरान अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 24.8 डिग्री पर अा गया। हालांकि रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 19.5 डिग्री दर्ज किया गया।

इस कारण दिन और रात के तापमान में महज 5 डिग्री का अंतर रहा। बादल छाने और पश्चिमी हवा आने के कारण शुक्रवार सुबह 5 से 9 बजे तक गुरुवार की तुलना में तापमान बढ़त के साथ दर्ज हुआ। 9 बजे के बाद जैसे ही बूंदाबांदी हुई और तेज हवा चली ताे 2 घंटे में ही पारा 9 डिग्री लुढ़क गया। इसी तरह शाम 5:30 बजे जहां बीते रोज 32.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। वहीं शुक्रवार को इसी समय पर 10 डिग्री गिरावट के साथ 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।

  • सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे पहुंचा पारा : हल्की बारिश ने गर्मी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा के चलते बीते रोज तक दिन का तापमान 36 डिग्री के पार चल रहा था, लेकिन बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

खबरें और भी हैं…



Source link