Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पश्चिम मध्य रेल भारतीय रेलवे में यूजर डिपो मॉड्यूल यानी यूडीएम को शत-प्रतिशत लागू करने के मामले में देश भर के जोनल रेलवे में नम्बर-वन आया है। इस बारे में प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक डी. सी. अहिरवार ने कहा कि महाप्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह के निरन्तर प्रोत्साहन के कारण यह संभव हो सका है।
यूडीएम से सभी विभागों के स्टॉक-खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता आई है। पमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल जयपुरियार ने बताया कि पमरे में भंडार विभाग के अंतर्गत स्टॉक आइटम का लेन-देन केवल आईएमएमएस पर ऑनलाइन किया जाता था। अन्य विभागों में स्टोर्स का ऑनलाइन पता लगाने की कोई व्यवस्था नहीं थी।
अब सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम क्रिस द्वारा भारतीय रेलवे के सभी विभागों के लिए स्टॉक और गैर-स्टॉक वस्तुओं, उपकरण एवं संयंत्र, अन्य डेड स्टॉक की वस्तुओं के ऑनलाइन लेन-देन के लिए यूजर डिपो मॉड्यूल विकसित किया गया है।
श्री जयपुरियार ने बताया कि पमरे में यूडीएम पर शत प्रतिशत उपयोगकर्ता कार्य कर रहे हैं, जबकि भारतीय रेलवे पर यह औसत लगभग 42 प्रतिशत है। जबकि अन्य रेलवे की प्रगति 9 से 73 प्रतिशत के बीच है। अब, पमरे के समस्त विभागों और फील्ड इकाइयों के सभी 454 व्यापारी यूडीएम पर ऑन बोर्ड हो गए हैं तथा उन्होंने स्टोर्स का ऑनलाइन लेन-देन प्रारंभ कर दिया है।