AIIMS में सेंट्रल हेल्थ मिनिस्टर के दौरे में हंगामा: MLA कृष्णा गौर के साथ आए भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षाकर्मियों से विवाद, कहा- सुरक्षा अधिकारी ने PM की फोटो लात मारकर हटाई

AIIMS में सेंट्रल हेल्थ मिनिस्टर के दौरे में हंगामा: MLA कृष्णा गौर के साथ आए भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षाकर्मियों से विवाद, कहा- सुरक्षा अधिकारी ने PM की फोटो लात मारकर हटाई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dispute Among BJP Workers And Security Personnel With MLA Krishna Gaur, Said Security Officer Kicked Off PM’s Photo

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विधायक कृष्णा गौर और भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने एम्स प्रबंधन ने नाराजगी जताई।

  • हेल्थ मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्धन के स्वागत में पहुंचे थे भाजपा कार्यकर्ता

AIIMS में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के दौरे के बीच जमकर हंगामा हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं के हेल्प डेस्क को AIIMS सुरक्षाकर्मियों ने हटा दिया। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हेल्प डेस्क पर लगी PM नरेंद्र मोदी की फोटो को सुरक्षा अधिकारी ने लात मारकर हटा दिया। विरोध जताने पर उनसे अभद्रता की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन AIIMS में फंगस लैब और सभागार का लोकार्पण करने शनिवार को पहुंचे। उनके स्वागत के लिए विधायक कृष्णा गौर और भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के साथ भाजपा कार्यकर्ता आए हुए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां पर फूलों से सजाकर हेल्प डेस्क बनाई थी। इसी दौरान AIIMS के सुरक्षाकर्मी पहुंचे और उसे हटाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने परमिशन लाने के लिए कहा। इस पर भाजपा कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि सुरक्षा अधिकारी ने PM नरेंद्र मोदी की फोटो को लात से हटाया। AIIMS प्रशासन ने मौके पर पहुंचा, लेकिन कार्यकर्ता कार्रवाई पर अड़ गए। इस दौरान जमकर बहस हुई। मौके पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। इस दौरान विधायक कृष्णा गौर और भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने एम्स प्रबंधन ने नाराजगी जताई।

AIIMS में फंगस लैब का लोकार्पण होना है
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को आज शनिवार को AIIMS में ICMAR की बनाई गई फंगल लैब और सभागार का लोकार्पण करन है। इसके पहले वह राष्ट्रीय पर्यावरण स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान के नए परिसर का भौरी में उद्घाटन करने गए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link