BJP प्रदेशाध्यक्ष ने महंगाई पर साधी चुप्पी: कमल नाथ पर वीडी शर्मा बोले- 15 महीने में सिर्फ भ्रष्टाचार किया, वल्लभ भवन को दलाली का अड्‌डा बना दिया था

BJP प्रदेशाध्यक्ष ने महंगाई पर साधी चुप्पी: कमल नाथ पर वीडी शर्मा बोले- 15 महीने में सिर्फ भ्रष्टाचार किया, वल्लभ भवन को दलाली का अड्‌डा बना दिया था


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • VD Sharma On Kamal Nath Said Only Done Corruption In 15 Months, Had Made Vallabh Bhavan A Broker.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार सुबह दो दिन के प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का स्टेशन पर स्वागत किया गया है

  • ग्वालियर प्रवास पर आए BJP प्रदेशाध्यक्ष ने कमलनाथ पर किया बयानी हमला
  • मंहगाई पर नहीं बोले, माफिया पर कहा- जल्द खत्म होगा माफिया राज

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के संबंध में शनिवार को ग्वालियर आए BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने 15 महीने की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कमल नाथ की सरकार को भ्रष्टाचार व माफिया की सरकार बताया। उन्होंने कहा, कमल नाथ ने वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया था। यह बात खुद गोविंदसिंह ने ही कही थी।

जब से BJP लौटकर आई है, माफिया पर कार्रवाई कर रही है। CM शिवराज सिंह लगातार माफिया पर एक्शन के लिए कह रहे हैं। वीडी शर्मा से जब पेट्रोल-गैस के लगातर बढ़ते दामों और महंगाई पर सवाल किया गया, तो वह नजरें चुराते नजर आए।

BJP प्रदेशाध्यक्ष JAH में हेल्प डेस्क बनाकर लोगों को वैक्सीन के बारे में जागरूक करते हुए।

BJP प्रदेशाध्यक्ष JAH में हेल्प डेस्क बनाकर लोगों को वैक्सीन के बारे में जागरूक करते हुए।

नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। उससे पहले BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा हर शहर, नगर निगम व जिले में जाकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विचार जान रहे हैं। इसी सिलसिले में वह दो दिवसीय अंचल के प्रवास पर ग्वालियर आए हैं। शनिवार सुबह वह श्रीधाम एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे। यहां ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल व अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया। इसके बाद दोपहर में मीडिया से रूबरू हुए।

BJP प्रदेशाध्यक्ष शनिवार दोपहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए।

BJP प्रदेशाध्यक्ष शनिवार दोपहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए।

दिग्विजय के चक्कर में कमल नाथ चले गए

जब शर्मा से पूछा गया कि कांग्रेस का कहना है कि BJP झूठी योजनाओं के नारियल फोड़ रही है। इस पर वीडी शर्मा बौखला गए। उनका कहना था कि कमल नाथ और कांग्रेस झूठ के चक्कर में ही तो गए। कमल नाथ, दिग्विजय सिंह के चक्कर में गर्त में गए। जब मैं छिंदवाड़ा गया, तो वहां 12 करोड़ के साइन बोर्ड लगाए गए हैं। हकीकत में यह साइन बोर्ड 1 करोड़ रुपए के भी नहीं थे। यह भ्रष्टाचार नहीं है। EOW मामले की जांच कर रही है। कोई भी हो, वह बचेगा नहीं।

गोडसे पर गोलमोल जवाब

जब वीडी शर्मा से पूछा, गोडसे भक्त बाबूलाल को कांग्रेस में शामिल करने के बाद हिंदू महासभा गोडसे यात्रा निकाल रही है। इस पर क्या कहना है? वीडी शर्मा ने कहा कि इस पर कमल नाथ से पूछो, वह क्या कह रहे हैं। BJP की एक ही विचारधारा है, वो है जनता की सेवा।

‘कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश बनाएं’ कार्यक्रम में हुए शामिल

‘कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश बनाएं, आओ वैक्सीन लगवाएं’ कार्यक्रम के तहत ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और सह संगठन महामंत्री हितानंद ने हेल्प डेस्क पर बैठकर आमजन को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। यही कारण है, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में सामाजिक भूमिका का निर्वहन कर रही है। पार्टी का यह अभियान 10 मार्च से प्रारंभ हुआ है। इसमें पार्टी के कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हेल्प डेस्क लगाकर और घर-घर पहुंचकर संपर्क कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link