उधार दिया पैसा लेने गए कारोबारी पर धारदार हथियारों से हमला, शव मिलने बाद मचा हड़कंप

उधार दिया पैसा लेने गए कारोबारी पर धारदार हथियारों से हमला, शव मिलने बाद मचा हड़कंप


सीधी में कारोबारी की हत्या से जिले में तनाव फैल गया है. (सांकेतिक तस्वीर)

सीधी में सूत कारोबारी पर धारदार हथियारों से हमला हुआ. व्यापारी की लाश बाइपास पर ओवरब्रिज के नीचे मिली. परिजनों ने कहा कि वे लोगों से उधार दिया हुआ पैसा लेने गए थे.



  • Last Updated:
    March 14, 2021, 11:55 AM IST

सीधी. सीधी में सूत कारोबारी अवनीश सिंह बघेल की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या के बाद हड़कम्प मचा हुआ है. कारोबारी का शव संदिग्ध अवस्था में बाईपास के ओवरब्रिज के नीचे झाड़ी में मिला. हत्या को लेकर पुलिस ने 4 संदेहियों को हिरासत में लिया.

जानकारी के मुताबिक, मृतक करोबारी के परिजनों द्वारा  सिटी कोतवाली थाने में बीती रात गुमशुदागी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी. उनका कहना है कि अवनीश पैसे के लेने-देन का काम करते थे. उन्होंने कुछ लोगों को पैसे उधार दिए थे जो वापस मांगने पर आना-कानी कर रहे थे.

सुबह 7 बजे घर से निकले रात तक नहीं लौटे

परिजनों के मुताबिक अवनीश शुक्रवार सुबह 7 बजे घर से निकले थे, लेकिन जब रात 12 बजे तक वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई. काफी देर तक जब कुछ पता नहीं चला तो कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई. परिजनों ने सीधी पुलिस पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया. परिजनों ने कहा कि हमने पुलिस से सहायता मांगी तो उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया.संदेहियों से मिलने गए परिजन

परिजनों ने बताया कि अवनीश की तलाश में वे कजवार गांव गए थे। वहां हमने संदेहियों से बात भी की. उस वक्त संदेहियों ने हमसे कहा कि वो हैं, लेकिन एक घंटे बाद कहा कि अवनीश घर ही नहीं आए. उसके बाद उनका शव बाईपास पर मिला है. उनके गर्दन, हाथ-पांव और पेट में कई जख्म दिखाई दिए.

मामले की जांच जारी है – ASP

ASP अंजू लता पटले ने बताया कि पीएम, पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. कारोबारी की हत्या धारदार हथियारों से हुई है. हत्या की वजह पैसे का लेन-देन लग रहा है. मामले को लेकर चार संदेहियों को हिरासत में लिया गया है.








Source link