- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Rapist Said, Leave Your Husband And Marry Me, Otherwise I Will Destroy Your Honey And Womb, Forcibly Raped, Made Porn Videos Too
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
धमकी देकर रेप किया और वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल।
- माढ़ोताल क्षेत्र की घटना, पीड़िता की शिकायत पर रेप व धमकी का मामला दर्ज
- आरोपी लगाता था गोलबाजार में फुलकी का ठेला, माढ़ोताल पुलिस ने दबोचा
22 वर्षीय शादीशुदा युवती के साथ दूर के रिश्ते में भाई लगने वाले 26 वर्षीय युवक पिछले डेढ़ महीने से रेप कर रहा था। आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया है। पति की गैरमौजूदगी में 27 जनवरी को पहली बार पहुंचे आरोपी ने धमकी देकर डराया था। बोला था कि उससे शादी कर लो नहीं तो उसके पति व बेटे को मार डालेगा। माढ़ोताल पुलिस ने रेप व धमकी का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार माढ़ोताल क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय काजल कुशवाहा (परिवर्तित नाम) शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी है। 27 जनवरी की दोपहर में वह घर में अकेली थी। दोनों बच्चे बाहर खेल रहे थे। उसके पति आर्डर पर बाहर गए थे। उसी समय 26 वर्षीय दूर के रिश्ते का भाई नीलू कुशवाहा आया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी आते ही बोला कि वह उसे पसंद करता है। शादी करना चाहता है। फिर धमकी देकर उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इस पर वह डर गई। इसके बाद उसने रेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करने लगा रेप
फिर ब्लैकमेल कर वह आए दिन पति की गैर मौजूदगी में उसके साथ रेप करता था। आरोपी 11 मार्च की शाम सात बजे उसके घर आया, बोला कि पति को छोड़ दो, उसके साथ शादी कर लो। इसके बाद फिर उसने धमकी देकर रेप किया। आरोपी गोलबाजार में फुलकी का ठेला लगाता है। माढ़ोताल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 376(2)N, 506 भादवि का प्रकरण दर्ज कर उसे रविवार को हिरासत में ले लिया है। मोबाइल आदि की जब्ती के बाद और धाराएं बढ़ाई जा सकती है।