- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- ONGC Team From Dehradun To Know The Cause Of The Explosion In Shipra River In Ujjain, Took Samples Of Water And Soil
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शिप्रा नदी में विस्फोट की जांच के लिए सैंपल लेते ओएनजीसी की टीम
- टीम को पानी में किसी तरह के गैस का रिसाव होते नहीं मिला
उज्जैन में शिप्रा नदी के त्रिवेणी इलाके में फरवरी-मार्च में पानी में हुए विस्फोट की जांच करने के लिए देहरादून से ओएनजीसी ONGC की दो सदस्यीय टीम रविवार को उज्जैन पहुंची। टीम में महाप्रबंधक (केमेस्ट्री) अमित सक्सेना और वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक अजय एन लाल शामिल हैं। टीम ने सात से आठ स्थानों से पानी और नदी के अंदर की मिट्टी के सैंपल लिए हैं। करीब एक पखवाड़े के अंदर टीम अपनी जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप देगी।
किसी तरह की गैस निकलने की संभावना से किया इंकार
भू-वैज्ञानिक अजय लाल ने बताया कि अभी सैंपल लिए गए हैं। इतनी जल्दी किसी निष्कर्ष पर पहुंच पाना आसान नहीं है। जांच के बाद भी कुछ भी कह पाना संभव होगा। उन्हाेंने बताया कि जो भी स्पाॅट देखे गए हैं वहां पानी में न तो बुलबुले ही निकल रहे हैं और न ही किसी तरह की गैस का रिसाव होते मिला है। इसलिए गैस का कलेक्शन नहीं हो पाया।
जीएसआई भी कर चुकी है जांच
नदी में हो रहे विस्फोट की जांच जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) भोपाल की टीम भी जांच कर चुकी है। कुछ दिनों पहले ही जीएसआई की टीम ने नदी से गाद और पानी के सैंपल लिए थे। उनकी जांच रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।
ये है मामला
इस साल फरवरी के आखिरी और मार्च के पहले हफ्ते में शिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट स्थित बने चेकडैम के आसपास विस्फोट और धुएं निकलने की फोटो वायरल हुई थी। गोठड़ा गांव के लोगों ने विस्फोट हाेने और धुआं निकलने की जानकारी प्रशासन को दी थी।