S-3 का नेता लाखन पंजाब में गिरफ्तार: 2 किसानों के बेटों को अमेरिका में सेटल कराने का झांसा देकर ठगे थे 60 लाख रुपए

S-3 का नेता लाखन पंजाब में गिरफ्तार: 2 किसानों के बेटों को अमेरिका में सेटल कराने का झांसा देकर ठगे थे 60 लाख रुपए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आरोपी लाखन सिंह बौद्ध

  • 2 अप्रैल 2018 के एट्रोसिटी एक्ट के हंगामे में भी S-3 का नाम था।
  • ग्वालियर से उठाकर ले गई है पंजाब पुलिस

3 साल पहले ग्वालियर में हुए जातिगत उपद्रव के मामले में S-3 सम्यक समाज संगठन का नाम सामने आया था। इसी संगठन का राष्ट्रीय नेता लाखन सिंह बौद्ध को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिव्यांग लाखन पर 2 किसानों से 60 लाख रुपए ठगने का आरोप है। आरोपी ने किसानों के बेटों को अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी की है। यह पूरी कार्रवाई पंजाब के फतेहगढ़ पुलिस ने की है। इस पर ग्वालियर के थाटीपुर और मुरार थानों में कई मामले दर्ज हैं।

पंजाब के फतेहगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसान सरबजीत सिंह निवासी गांव मलकनपुर (फतेहगढ़ साहिब) की ग्वालियर के जमरोहा गांव में जमीन है। जमीन की रजिस्ट्री के समय जब वो ग्वालियर शहर आये तो उनकी मुलाकात लाखन सिंह से हुई थी। लाखन जान-पहचान होने के बाद सरबजीत सिंह के फ्लैट में आकर भी मिलता रहा। जमीन को देखने सरबजीत अपने साथी मनजीत सिंह निवासी जंडाली के साथ ग्वालियर आता-जाता रहता था। इसी बीच लाखन ने उन्हें अपने साथी मकरंद व एक महिला से मिलाया था, जिन्होंने किसानों को उनके बच्चों को अमेरिका में अच्छी सेंटलमेंट होने की बात कही थी।

80 लाख मांगे, 70 में तय हुई डील

आरोपियों ने सरबजीत व मनजीत सिंह के बेटों को अमेरिका भेजने के लिए 80 लाख रुपये मांगे थे। इनकी बात 70 लाख में तय हो गई थी। आठ मई, 2016 को तीनों आरोपित सरबजीत के घर मलकनपुर आए थे। वहां तीनों जरूरी कागजातों समेत साढ़े सात लाख रुपये नकद ले गए थे। इसके बाद विभिन्न बैंक खातों से तीनों आरोपियों के खातोंं में साढ़े 52 लाख रुपये और ट्रांसफर किए गए। बाद में आरोपियों ने दोनों किसानों के बेटोंं को न तो अमेरिका भेजा और न ही रुपये वापस किए। इसके बाद किसानों ने फतेहगढ़ पुलिस को मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस ग्वालियर के थाटीपुर से आरोपी लाखन को गिरफ्तार कर ले गई है। उसका साथी मकरंद पहले से ही दुष्कर्म के मामले में जेल में है। महिला साथी का पता लगाया जा रहा है।

पंजाब पुलिस ने हमसे संपर्क नहीं किया है

पंजाब पुलिस ने लाखन बौद्ध को गिरफ्तार किया है इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। पंजाब पुलिस ने हमसे कोई संपर्क नहीं किया है।

अमित सांघी, पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर

खबरें और भी हैं…



Source link