अधिवक्ता निकला गांजा तस्कर: दमोह से साथियों के साथ लाया था कार में 53 किलो गांजा, पांच गिरफ्तार, एक पिस्टल, दो मैगजीन व सात कारतूस भी जब्त

अधिवक्ता निकला गांजा तस्कर: दमोह से साथियों के साथ लाया था कार में 53 किलो गांजा, पांच गिरफ्तार, एक पिस्टल, दो मैगजीन व सात कारतूस भी जब्त


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • 53 Kg Hemp In The Car, Five Arrested, A Pistol, Two Magazines And Seven Cartridges Were Also Seized In The Car From Damoh With Colleagues.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

अधिवक्ता कार में दमोह से लाया था 53 किलो गांजा, चार अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार।

  • क्राइम ब्रांच और तिलवारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी की कार और दो दोपहिया वाहन भी जब्त
  • अधिवक्ता के खिलाफ पूर्व में भी बेलबाग में मारपीट बलवा का प्रकरण है दर्ज

54 वर्षीय अधिवक्ता शातिर गांजा तस्कर निकला। वह चार अन्य साथियों के साथ मिलकर दमोह से गांजा लाया था। क्राइम ब्रांच और तिलवारा पुलिस ने उसे अन्य आरोपियों को गढ़ा मालगोदाम स्टेशन के पास से दबोचा। आरोपी वहां किसी ग्राहक के इंतजार में खड़े थे। पुलिस ने आरोपी की कार से 53 किलो 270 ग्राम गांजा जब्त किए। इसकी कीमत पांच लाख 30 हजार रुपए है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों की कार, दो दोपहिया वाहन भी जब्त किए। आरोपियों के पास से पुलिस को एक पिस्टल और दो मैगजीन के साथ सात कारतूस भी जब्त किए। पांचों आरोपियों के पास से एक-एक मोबाइल भी मिले हैं। आरोपी दमोह से गांजा लाना बता रहे हैं।

टीआई सतीष पटेल के मुताबिक गिरफ्त में आए आरोपियों में एक सत्यमेव जयते अपार्टमेंट डी ब्लाक तहसील चौक बेलबाग निवासी अनिल कुमार शुक्ला (54) है। वह पेशे से खुद को अधिवक्ता बता रहा था। उसके खिलाफ पूर्व में भी बेलबाग थाने में मारपीट व बलवा का प्रकरण दर्ज है। कार यूपी 66 टी 2121 भी उसी के नाम पर दर्ज है।
भाई है ग्वालियर में जज, उसका भी ख्याल नहीं किया
पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरफ्त में आया सरगना अनिल कुमार शुक्ला मूलत: यूपी का रहने वाला है। उसके बड़े भाई का परिवार काफी प्रतिष्ठित है। बड़े भाई ग्वालियर में जज हैं। आरोपी ने भाई की इज्जत का भी ख्याल नहीं रखा। जब पुलिस ने दबोचा तो वह खुद के अधिवक्ता होने और भाई के जज होने की धौंस देने लगा था। पर गांजा की जब्ती के बाद उसकी सारी हेकड़ी धरी रह गई।
इस तरह दबोचे गए आरोपी
टीआई सतीष पटेल के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर रविवार रात को गढ़ा मालगोदाम के पास दबिश दी गई थी। वहां कार में अनिल शुक्ला सहित तीन लोग और पास में खड़ी एक्टिवा व बिना नंबर की बाइक से दो अन्य लोग खड़े मिले। पुलिस आरोपियों में शीतलामाई घमापुर निवासी हरिहर प्रसाद प्रजापति (55), रायल स्कूल दुर्गा कॉलोनी संजीवनी नगर निवासी विवेक राय, अमर पाटन सतना निवासी राजा मिश्रा और जबलपुर नाका दमोह निवासी अजय यादव को गिरफ्तार किया। राजा मिश्रा भी वर्तमान में परेठा ग्राउंड रामपुर के पास रह रहा था।
ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, पहुंच गई पुलिस
आरोपी ग्राहका का इंतजार कर रहे थे कि तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार से 53 पैकेट में रखा 53 किलो 270 ग्राम गांजा जब्त किया। पांचों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया। वहीं सरगना अनिल के पास से पिस्टल, दो मैगजीन व सात कारतूस जब्त होने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया। पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पांचों को जेल भेज दिया गया।

गांजा तस्कर से बिना नंबर की बाइक भी पुलिस ने जब्त किया।

गांजा तस्कर से बिना नंबर की बाइक भी पुलिस ने जब्त किया।

एक तस्कर एक्टिवा से कार सवार तस्करों के पास पहुंचा था।

एक तस्कर एक्टिवा से कार सवार तस्करों के पास पहुंचा था।

खबरें और भी हैं…



Source link