असम के रण में शिवराज: चुनावी सभाओं में गांधी परिवार पर हमला, कहा- कांग्रेस अब SRP (सोनिया,राहुल, प्रियंका) बन कर रह गई..

असम के रण में शिवराज: चुनावी सभाओं में गांधी परिवार पर हमला, कहा- कांग्रेस अब SRP (सोनिया,राहुल, प्रियंका) बन कर रह गई..


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shivraj Singh Chouhan Assam Election Meetings Update; Mp Cm Attack On Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, And Priyanka Gandhi

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने सोमवार को असम में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए गांधी परिवार व कांग्रेस पर हमला किया।

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने असम के नाहरकटिया,दुलियागंज और डिब्रूगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंश्चिम बंगाल और असम चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं। शिवराज ने सोमवार को असम में चुनावी सभाओं में गांधी परिवार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि – कांग्रेस SRP (सोनिया गांधी,राहुल गांधी व प्रियंका गांधी) बन कर रह गई है। उन्होंने असम सहित पूर्वोत्तर राज्यों में घुसपैठ, बेरोजगारी और भुखमरी का जिम्मेदार कांग्रेस को बताते हुए कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद इन राज्यों को कांग्रेस ने क्या दिया..? यह महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने वाली कांग्रेस नहीं रही गई है। राहुल गांधी कांग्रेस को अब जिन्ना के रास्ते पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा नहीं चाहिए बल्कि कट्टरपंथी और देश को बांटने की कोशिश करने वाले अबरुद्दीन अजमल का साथ चाहिए। । राहुल गांधी जिस रास्ते पर चल रहे हैं, वह ना तो असम की जनता स्वीकार करेगी और ना ही देश स्वीकार करेगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस 50 साल में जो काम नहीं करा पाई उसे असम की भाजपा सरकार ने पिछले 5 सालों में किया है। अब असम में अशांति नहीं है, हिंसा नही है, विकास की सौगातें हैं, हमने असम को सम्मान दिया है, यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल, प्रियंका के नेतृत्व कांग्रेस इतिहास बनकर रह जाएगी। शिवराज ने कहा कि प्रियंका गांधी भी असम आई थी और बागान में जाकर चाय की पत्ती भी तोड़ रही थीं। उनको ये भी पता नहीं पत्तियां कब तोड़ी जाती हैं। ऐसा लग रहा था चाय की पत्ती तोड़ने नहीं फिल्म की शूटिंग करने आई हैं। मुख्यमंत्री ने असम की नाहरकटिया विधानसभा से प्रत्याशी तरुण गोगोई ,दुलियागंज से तिरोश गोवाला और डिब्रूगढ़ विधानसभा से प्रशांत फुकन के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

खबरें और भी हैं…



Source link