सीएम शिवराज सिंह ने असम के नये मायने बताए.
Assam.सीएम शिवराज ने असम (Assam) की जनता को संबोधित करते हुए कहा भोपाल में सवेरे असम के भाई बहनों के चाय बागानों से आई चाय पीते हैं.असम वीरों की भूमि है. कर्मियों की भूमि है.
सीएम ने इस मौके पर नाहरकटिया विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी तरंग गोगोई, दुलियाजान में तिरोश गोवाला और डिब्रूगढ़ में प्रशांत फुकन के पक्ष में प्रचार किया.इस मौके पर सीएम शिवराज कांग्रेस पर जमकर बरसे.उन्होंने कहा कांग्रेस आज SRP पार्टी बन गयी है.SRP यानी सोनिया, राहुल और प्रियंका पार्टी. सीएम ने असम की जनता को संबोधित करते हुए कहा भोपाल में सवेरे असम के भाई बहनों के चाय बागानों से आई चाय पीते हैं.असम वीरों की भूमि है. कर्मियों की भूमि है. यह साहित्यकारों कलाकारों की भूमि है, यह महापुरुष शंकरदेव की भूमि है. मैं उन्हें प्रणाम करता हूं. यह वीर योद्धा उनकी भूमि है. असम को कोई भी विदेशी गुलाम नहीं बना पाया. 17 बार मुगलों ने आक्रमण किया लेकिन उनको भी धूल चटाई मैं ऐसी वीर भूमि को प्रणाम करता हूं.
कांग्रेस से सवाल
शिवराज ने कहा कांग्रेस ने असम को कुछ नहीं दिया. स्वर्गीय इंदिरा जी, राजीव जी और कांग्रेस ने बरसों राज किया.मुगल असम पर राज नहीं कर सके. लेकिन कांग्रेस ने घुसपैठियों को आने दिया. जातियों को लड़ाया खून खराबा कराया.कांग्रेस ने आसाम को बेरोजगारी दी.भुखमरी दी. असम का विकास नहीं होने दिया. कांग्रेस ने क्या दिया मैं सवाल पूछना चाहता हूं राहुल बाबा से और जवाब देना पड़ेगा.ASSAM के मायने
सीएम शिवराज ने इस मौके पर असम की मीनिंग भी वहां की जनता को समझाई. A – Amazing (अद्भुत) – असम की भूमि अद्भुत है. S – Soul (आत्मा) असम भारत की आत्मा है.S – Sprit (साहस) असम साहस से परिपूर्ण है.A – Ability (क्षमता ) असम के लोगों में कार्य करने, निर्माण करने की अदम्य क्षमताएं हैं. M – Monolithic – (अखंड) असम देश की अखंडता का प्रतीक है.
नाटक कर रही कांग्रेस
सीएम शिवराज ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा यह ऐसी पार्टी है जिसके नेता केवल नाटक करने में लगे रहते हैं.कांग्रेस ने घुसपैठियों का साथ देने वाले और देश को बांटने की कोशिश करने वाले बदरुद्दीन अजमल जैसे आदमी के साथ समझौता कर लिया.
अजमल ऐसा आदमी है जिसके साथ तरुण गोगोई जी ने भी समझौता नहीं किया था. यह गोगोई जी का अपमान भी है.कांग्रेस ने असम को भूख, बेरोजगारी, गरीबी दी है.प्रदेश का विकास नहीं होने दिया. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वानंद सोनोवाल ने असम को पूरी तरह से बदल दिया.