Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
रविवार को भोपाल के अलग-अलग इलाकों में मास्क न पहनने वाले 519 लोगों पर जुर्माना किया।
- भोपाल जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आज
राजधानी में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। रविवार को प्रशासन ने अलग-अलग इलाके में मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूला। भोपाल के अलग-अलग इलाके में 519 लोगों के मास्क न पहनने पर 36,330 रुपए का चालान काटा गया। इसमें सब्जी बेचने वाले, दुकानदार, राहगीर सभी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। आज जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी। इसमें संक्रमण रोकने लिए अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने लगातार कदम उठाए जा रहे है। लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग के लिए बताया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग मास्क नहीं पहने रहे, सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर रहे है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। इसलिए लोगों से अपील कर रहे है कि मास्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। वहीं, नियमों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की बात कहीं है।
एसडीएम कार्यालय | व्यक्तियों की संख्या | जुर्माने की राशि |
तहसील हुजूर | 22 | 2200 |
तहसील कोलार | 52 | 5900 |
तहसील बैरसिया | 7 | 700 |
संत हिरदाराम नगर वृत्त | 51 | 5300 |
गोविंदपुरा वृत्त | 90 | 3630 |
एमपी नगर वृत्त | 32 | 3200 |
टीटी नगर वृत्त | 38 | 4700 |
शहर वृत्त | 45 | 5100 |
अन्य | 182 | 5600 |
519 कुल व्यक्ति | 36,330 कुल राशि |