झगड़ा किसी का घायल कोई: सड़क पर झगड़ रहे थे दो भाई, चली गोली, राहगीर के हाथ में लगी, घायल

झगड़ा किसी का घायल कोई: सड़क पर झगड़ रहे थे दो भाई, चली गोली, राहगीर के हाथ में लगी, घायल



Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • माधवगंज थाना क्षेत्र के रॉक्सीपुल इलाके की घटना
  • माधवगंज थाना में हुई FIR

दोस्त की शादी में शामिल होकर लौट रहे एक युवक को हाथ में गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पर किसी बदमाश ने हमला नहीं किया है। बल्कि जहां से वह निकल रहा था वहां दो भाई आपस में झगड़े रहे थे। एक ने फायर किया और गोली राहगीर युवक को लग गई। घटना रॉक्सीपुल के पास रविवार रात की है। अस्पताल की ओर से सोमवार दोपहर माधवगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

माधवगंज स्थित पान पत्ते की गोठ, शीतला माता मंदिर के पास रहने वाला 22 वर्षीय सागर पुत्र हरि सिंह राजपूत रविवार को अपने दोस्त शरीन खान के रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। रात 1 बजे वह शादी में शामिल होने के बाद पैदल-पैदल ही वापस घर लौट रहा था। अभी वह रॉक्सी पुल की ढलान के पास पहुंचा ही था कि तभी सड़क पर काका वर्मा तथा उसके भाई को आपस में लड़ते देखा। लड़ाई होते देख सागर वहीं खड़ा हो गया। इसी बीच काका वर्मा ने अपने भाई पर फायर कर दिया। गोली उसके भाई को ना लगते हुए वहां से निकल रहे सागर के हाथ में लगी। गोली लगते ही काका व उसका भाई वहां से भाग गए। घायल को कुछ स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया और माधवगंज थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर वहीं से घायल की शिकायत पर आरोपी काका वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी अपने घर से फरार है।

जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी

दो युवक झगड़ रहे थे जिसमें फायरिंग हुई है। गोली एक राहगीर को लगी है। मामला दर्ज कर लिया है। गोली चलाने वाला आरोपी अभी फरार है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

दामोदर गुप्ता, टीआई माधौगंज

खबरें और भी हैं…



Source link