Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- महाराजपुरा थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
- घटना शहर के डीडी नगर की है
एक व्यवसायी महिला के साथ उसके ही देवर ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने 2 साल की बेटी की हत्या की धमकी देकर किया दुष्कर्म। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो बनाकर अपनी ही भाभी को ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए भी ऐंठे हैं। घटना वर्ष 2016 से अभीतक के बीच डीडी नगर की है। पीड़ित महिला सोमवार को महाराजपुरा थाना पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Up के मथुरा निवासी एक 33 वर्षीय महिला ग्वालियर के डीडी नगर में रहती है। यहां वो अपने पति के साथ साड़ियों का व्यवसाय करती है। वर्ष 2016 में मथुरा से उसके पति का चचेरा भाई अमित उनके घर रहने आया था। फरवरी 2016 में एक दिन जब महिला का पति घर पर नहीं था। तब अमित ने महिला की 2 साल की बेटी की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बना लिया। इज़के बाद वो महिला को रोज परेशान करने लगा। जब भी महिला का पति बाहर जाता वो उसके साथ दुष्कर्म करता। कुछ समय से आरोपी इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था। उसने कुछ समय मे महिला से 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। लेकिन उसका लालच बढ़ता ही जा रहा था। जिससे महिला काफी परेशान हो चुकी थी। सोमवार को वह महाराजपुरा थाने पहुंची और शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डेढ साल से कर रहा था शोषण
पीड़ित महिला ने बताया है कि देवर पिछले डेढ साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। कई बार उसने देवर को समझाया लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। शारीरिक संबध बनाने के लिए वह वीडिय़ों का हवाला देकर धमकाता। उससे कहता कि यह वीडियो वायरल कर देगा जिससे उसकी बदनामी हो जाएगी। बदनामी के डर से वह सब कुछ सहती रही।