- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Police Reached Home To Find The Condition Of Minors, Will Solve Them If There Is A Problem
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तलाशी गई बच्चे के घर पूछताछ करती टीम।
- जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत तलाशी गई 165 लड़कियों और युवतियों से मुलाकात करेगी टीम
ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में तलाश की गई लड़कियों व युवतियों की समस्या जानने के लिए पुलिस ने पहल की है। टीम गठित कर तलाशी गई नाबालिगों के घर भेजी जा रही है, जो उनसे बात कर उनकी समस्याएं जानेगी। घर लौटने के बाद ताना मारना या अन्य तरह से परेशान तो नहीं कर रहा।
विशेष किशोर इकाई की टीम ने अभियान के पहले दिन गौरझामर, सुरखी और देवरी थाना क्षेत्रों में पहुंचकर तलाशी गई लड़कियों से मुलाकात की। इस दौरान उनकी दिनचर्या और सामाजिक जीवन की समस्याओं को लेकर बात की। हालांकि इस दौरान नाबालिगों ने टीम को समस्या नहीं बताई। उन्होंने घर से चले जाने की आपबीती टीम को सुनाई।
माता-पिता ने डांटा, तो खेत में खड़ी फसल के बीच छिपी रही
टीम देवरी थाना क्षेत्र में ढूंढ़ी गई नाबालिग से मिलने पहुंची। जहां उसकी समस्या पूछी। नाबालिग ने कोई भी समस्या नहीं होने की बात कही। उसने पुलिस से कहा कि माता-पिता ने डांटा, तो खफा होकर घर से चली गई थी। खेत में जाकर फसल के बीच छिपकर बैठ गई, लेकिन माता-पिता को इस बात का पता नहीं था। इसी तरह, अन्य नाबालिगों ने भी आपबीती सुनाई। टीम प्रभारी ज्योति तिवारी ने बताया, ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले से लापता हुई 165 नाबालिगों को तलाशा गया था। उन्हें घर भेजा, लेकिन घर पहुंचने के बाद उन्हें दिक्कत तो नहीं आ रही।