संजना और जसप्रीत की शादी गोवा में हुई है. (फोटो- sanjanaganesan/Instagram)
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने एक्ट्रेस संजना गणेश के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की अनंत कारज की रस्म गुरुद्वारे में हुई है.
बुमराह ने कुछ देर पहले ही अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. बता दें कि बुमराह की दुल्हनियां मनोरंजन एंडस्ट्री से तालुक रखती हैं. संजना ने एमटीवी के रिएलिटी शो स्पिलिट्स विला से टीवी पर अपना डेब्यू किया था. संजना गणेशन ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब भी जीता था.

बता दें कि इससे पहले जसप्रीत बुमराह का नाम तेलुगु फिल्म अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन के साथ जोड़ा था. अनुपमा भी हाल ही में गुजरात पहुंची थी, जिसकी वजह से इन खबरों को हवा मिल रही थी. लेकिन कुछ दिनों बाद अनुपमा की मां ने इस बात की पुष्टि की कि उनकी बेटी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गुजरात गई है. उनका बुमराह की शादी से कोई कनेक्शन नहीं है.
संजना और जसप्रीत की शादी गोवा में हुई है. (फोटो- sanjanaganesan/Instagram)
वहीं, अनुपमा का नाम हटने के बाद जसप्रीत बुमराह का नाम मशहूर स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ जोड़ा जा रहा है. संजना गणेशन आईपीएल के दौरान ‘केकेआर डायरीज’ नाम के शो की भी होस्ट रह चुकी हैं. वह 2016 में केकेआर के साथ जुड़ी थीं और ‘नाइट क्लब’ नाम का शो होस्ट करती थीं.