ratlam.सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है.
Ratlam.गांव के विश्वनीय सूत्रों की मानें तो-जिस लड़के की बेरहमी से पिटाई की जा रही है वो पेशे से फेरी लगाकर कपड़े बेचता है. गांव के कुछ लोगों को उस पर शंका थी है कि उसके किसी लड़की से प्रेम संबंध हैं
बड़ावदा थाने से मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो 2 से 3 दिन पुराना है. इसमें एक युवक को कुछ लोग बेहरहमी से पीट रहे हैं लेकिन किस वजह से युवक की पिटाई की गई और घटना को किन लोगों द्वारा अंजाम दिया गया इसकी जांच जारी है.पिटाई के मामले में अभी तक कोई शिकायत थाने पर नहीं पहुंची है.सूत्रों के अनुसार किसी युवती से प्रेम संबंध कि वजह से इस शक्स की पिटाई की गई है.लेकिन लोक लाज के भय से किसी भी तरह की शिकायत थाने तक नहीं पहुंची है.
प्रेम संबंध का चक्कर
गांव के विश्वनीय सूत्रों की मानें तो-जिस लड़के की बेरहमी से पिटाई की जा रही है वो पेशे से फेरी लगाकर कपड़े बेचता है. गांव के कुछ लोगों को उस पर शंका थी है कि उसके किसी लड़की से प्रेम संबंध हैं.इसी वजह से उन लोगों ने मिलकर इसे घेरकर पीटा.इस मामले में बड़ावदा थाना पुलिस ने पुष्टि की है कि वायरल हो रहा वीडियो हाट पीपलिया चौकी का है.मारपीट करने वाले आरोपी भी इसी गांव के रहने वाले हैं. लेकिन फरियादी की ओर से शिकायत नहीं किए जाने की वजह से पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी.अब वीडियो वायरल होने के बाद बड़ावदा थाना पुलिस पड़ताल कर रही है कि इस घटना की वजह क्या है और पिटाई करने वाले लोगों की खोजबीन की जा रही है.