Sanjana Ganesan के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए Jasprit Bumrah, Virat Kohli ने दिया ऐसा रिएक्शन

Sanjana Ganesan के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए Jasprit Bumrah, Virat Kohli ने दिया ऐसा रिएक्शन


पणजी: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) सोमवार को टीवी एंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) के साथ शादी के बंधन में बंध गए. 27 वर्षीय बुमराह ने गोवा में संजना के साथ शादी की, जिसमें सीमित संख्या में लोग शामिल हुए. बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कर जानकारी दी. बुमराह ने कहा, ‘प्यार के साथ हमने एक साथ नई यात्रा की शुरुआत की है. हम दोनों के लिए आज का दिन काफी अहम है. हम अपनी शादी की खबर और अपनी खुशी साझा करने पर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं.’

 

कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन

बुमराह की शादी की खबर मिलते ही भारतीय क्रिकेटर्स और तमाम बड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बुमराह की शादी की खबर मिलते ही उन्हें बेहद खास अंदाज में बधाई दी. विराट कोहली ने बुमराह को बधाई देते हुए लिखा, ‘आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई. भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखे. बहुत सारा प्यार.’

शादी समारोह में करीब 50 लोग मौजूद थे

बुमराह के एक करीबी सदस्य ने कहा, ‘बुमराह की शादी समारोह में करीब 50 लोग मौजूद थे, जिसमें दोनों तरफ के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शामिल थे.’ बुमराह की शादी में कोरोना वायरस के कारण सीमित संख्या में लोगों के शामिल होने की वजह से भारतीय क्रिकेटर मौजूद नहीं थे. बुमराह ने निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से हटने के लिए बीसीसीआई से इजाजत मांगी थी, जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया था.

टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं बुमराह 

इसके अलावा वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टी20 में भी नहीं खेले थे और उनका आगे के मैचों में भी खेलना तय नहीं है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी नवविवाहित जोड़े को बधाई दी. बीसीसीआई ने ट्वीट कर कहा, ‘नए सफर के लिए आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई.’ इसके अलावा, टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और हार्दिक पांड्या ने भी बुमराह को उनके वैवाहिक जीवन पर उन्हें बधाई दी है.





Source link