- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Jhalani Then Became The President Of The Wholesale Grocery Dealers Association, For The First Time A Businessman Became The President For The Seventh Time.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहर के प्रमुख व्यापारी मनोज झालानी फिर थोक किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष बन गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई व्यापारी सातवीं बार अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष बनने के बाद सभी व्यापारियों ने उनका सम्मान किया। सागोद रोड पर थोक किराना व्यापारी संघ की साधारण सभा हुई। इसमें व्यापारी राजेंद्र राठौड़ ने अध्यक्ष के लिए झालानी का नाम रखा।
इस पर उन्होंने मना कर दिया और बोले अब मुझे अध्यक्ष नहीं बनना। इस पर सभा में उपस्थित सभी व्यापारी कुर्सियों से खड़े हो गए और बोले आपको ही अध्यक्ष बनना पड़ेगा। इसके बाद उन्हें अध्यक्ष बनाने के लिए सभी अड़ गए। इसके बाद वरिष्ठ व्यापारियों ने झालानी से बोले आपको ये पद स्वीकार करना पड़ेगा।
इसके बाद व्यापारी संजय पारख और राजेश सियाल (प्रिंस) उनके पास पहुंचे और हार पहना दिया। इस पर झालानी ने पद स्वीकार कर लिया। संघ के चुनाव हर दो साल में होते हैं। जालानी लगातार 6 बार(12 साल) से अध्यक्ष हैं और सातवीं बार भी अध्यक्ष बन गए। सभा की व्यवस्था जगदीश मंत्री, मनोज पोपटानी, अजय भंडारी, प्रमोद जैन, आशीष अग्रवाल, रवि तिवारी ने की।
गोविंद अग्रवाल, अनिल पंड्या, राजेश दरक, चंद्रप्रकाश व्यास, आशीष कोकरा, सलभ अग्रवाल, तन्मय पारख, संतोष औरा, रितेश गर्ग ने अपने विचार रखे। दिलीप पावेचा, विनोद अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, पंकज पटेल, विजय मालवी, भोजराज नाथानी, राजेश सोमानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। अंत में पूर्व अध्यक्ष मणिलाल दख को श्रद्धासुमन अर्पित किए।