कैदियों को जेल में ही वैक्सीन: पहले चरण में 1 हजार बंदियों को लगेगा टीका, कल से शुरू होगा अभियान

कैदियों को जेल में ही वैक्सीन: पहले चरण में 1 हजार बंदियों को लगेगा टीका, कल से शुरू होगा अभियान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

इंदौर की सेंट्रल जेल में बंद 12 कैदियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब जेल प्रशासन द्वारा अब जेल में कैदियों को वैक्सीन लगने जा रही है। बुधवार से सेंट्रल जेल में इसकी शुरुआत की जा रही है।

बताया जाता है, टीकाकरण के साथ ही यह प्रदेश की पहली जेल होगी, जिसमें कैदियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सेंट्रल जेल में पिछले दिनों तकरीबन 150 कैदियों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 12 कैदी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी है। बाकी कैदियों को भी आइसोलेट कर दिया गया था ।

सेंट्रल जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया, जेल में नए कैदियों के आने के साथ ही कोराना फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। जांच के बाद संक्रमित कैदियों को अलग रखा जा रहा है। बाहर आम व्यक्ति को भी टीकाकरण किया रहा है। 45 साल से ऊपर और गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है। जेल में कैदियों का भी टीकाकरण होना चाहिए। इस बारे में कलेक्टर मनीष सिंह से मुलाकात की थी। चर्चा के बाद अनुमति मिल गई। इसके बाद सीएमएचओ से मिलकर जेलर लक्ष्मण सिंह भदौरिया ने इसके लिए कार्यक्रम बनाया है।

खबरें और भी हैं…



Source link