कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के कारण पंजाब में बोर्ड परीक्षाएं करीब एक महीने के लिए टाल दी गई हैं.
लॉकडाउन के चलते करीब एक साल तक बंद रहे स्कूल कॉलेजों पर कोरोना महामारी का संकट फिर से छाने लगा है. महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद किए जाने लगे हैं. पंजाब ने बोर्ड परीक्षाएं टाल दी हैं.
संक्रमण की रोकथाम के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर और भोपाल में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है. जबकि आठ शहरों में रात दस बजे के बाद बाजार को बंद रखे जाएंगे. ये शहर- जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगोन हैं. यह आदेश 17 जनवरी से लागू होगा. आइए जानते हैं कहां-कहां फिर से बंद हुए स्कूल-कॉलेज
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना महामारी के कारण स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं. इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेंट्स खुला रखने के समय में भी कमी कर दी गई है. होटल और रेस्टोरेंट रात दस बजे तक खुला रख सकते हैं. जबकि खाना पहुंचाने की सेवा रात 11 बजे तक है. महाराष्ट्र के ही नागपुर में इसके अलावा महाराष्ट्र के लातूर शहर में स्थित एक छात्रावास में रह रहे 44 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. ये छात्र आठवीं से 10वीं कक्षा के हैं.गुजरात
गुजरात के सूरत शहर के स्कूलों में कोरोना संक्रमण के भयावह आंकड़े सामने आए हैं. 28 स्कूलों के 1613 बच्चों की जांच में 85 छात्र संक्रमित पाए गए. जिन स्कूलों में पांच या उससे अधिक छात्र संक्रमित पाए गए उन्हें तुरंत बंद करने का आदेश दे दिया गया. राज्य में हर दिन करीब 700 से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं.
पंजाब
पंजाब में कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण आठ जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. इसके अलावा सभी सरकारी और और प्राइवेट स्कूलों में पहली से नौंवी और 11वीं कक्षा के छात्रों की प्रिपरेटरी लीव घोषित कर दी गई है. यानी छात्र अब घर पर रहकर ही परीक्षा की तैयारी करेंगे.
सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए बोर्ड परीक्षाएं करीब एक महीने के लिए टाल दी गई हैं. नई डेटशीट के मुताबिक 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होगी. जबकि, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं चार मई से आयोजित होंगी.पहले 12वीं की परीक्षा 22 मार्च और 10वीं की नौ अप्रैल से शुरू होनी थी.
ये भी पढ़ें-
BPSC LDC Recruitment 2021: 12वीं पास के लिए क्लर्क के पदों पर नौकरियां, देखें आयुसीमा व अन्य मापदंड
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/