- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- By Climbing On The Door to door Garbage Car Of The Corporation .. Employees Fiercely Bang … Employees Blowing Cigarette Smoke
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 घंटे पहले
कचरा कलेक्शन की गाड़ी पर नाचते हुए कर्मचारी, अन्य कर्मचारी सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए
- स्वच्छता के गानों के बजाय फिल्मी गाने बजा रहे हैं निगम कर्मचारी
शहर में लगातार नगर निगम के कर्मचारियों के कई वीडियो सामने आते हैं लेकिन सोमवार देर शाम नगर निगम की गाड़ी पर फिल्मी गानों की धुन पर नाचते हुए नगर निगम कर्मचारियों का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में नाचने वाले युवकों द्वारा निगम के वाहन की छत पर चढ़कर सिगरेट भी पी जा रही है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में नजर आर रही डोर-टू-डोर कचरा संग्रह गाड़ी पर जोन-6 और वार्ड क्रमांक 27 लिखा हुआ है। वाहन का नंबर mp डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की गाड़ी पर नाचते हुए कर्मचारी अन्य कर्मचारी सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए 09 9541 दिखाई दे रहा है। वीडियो में 4-5 युवक सरेराह वाहन को खड़ा कर उसमें तेज आवाज में फिल्मी गीत बजाते नजर आ रहे है। इस दौरान युवकाें द्वारा जमकर उत्पात मचाया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में निगम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।