IPL 2021: पैट कमिंस को पिछले सीजन में केकेआर ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा था (Pat Cummins/Instagram)
IPL 2021: पैट कमिंस ने कहा, ”आप को अधिक पैसे में खरीदा गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि गेंद अचानक अधिक स्विंग करने लगेगी है या विकेट अचानक से घसियाली हो जाएगी या सीमा-रेखा बड़ी हो जाएगी.”
हाल ही में इस साल के लिए हुई नीलामी में क्रिस मौरिस सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने दक्षिण अफ्रीका के इस हरफनमौला के लिए 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. कमिंस ने कहा कि पेशेवर क्रिकेट में खिलाड़ियों पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव होता हैं.
99वें शतक के बाद छह बार आउट हुए थे सचिन, फिर 16 मार्च को बनाया था शतकों का शतक
उन्होंने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, ”आप कहीं पर भी पेशेवर क्रिकेट खेले, आप पर काफी दबाव रहता है. अगर आप अच्छा प्रदर्शन कर के मैदान पर उतरते है तो उसे फिर से दोहराने का दबाव होता है. अगर आप खराब प्रदर्शन कर के आते है तो आप पर बेहतर करने का दबाव होता है.”उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि नीलामी से अलग तरह का दबाव आता है. हम इससे सामंजस्य बैठाने की कोशिश करते है. आप को अधिक पैसे में खरीदा गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि गेंद अचानक अधिक स्विंग करने लगेगी है या विकेट अचानक से घसियाली हो जाएगी या सीमा-रेखा बड़ी हो जाएगी.”
कमिंस ने पिछले सत्र में 14 मैचों में 12 विकेट लिए थे और इस दौरान उनका इकॉनोमी रेट 7.86 का था. उनकी टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से चूक गई थी. उन्होंने कहा, ”मैं उस पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा था जो मेरे नियंत्रण में था. मुझे लगता है इसी से मुझे और केकेआर को सफलता मिल सकती है.”
IND VS ENG: क्या सूर्यकुमार यादव के लिए बलिदान देंगे विराट कोहली?
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले भारत या यूएई में गेंदबाजी करना मुश्किल है. उन्होंने कहा, ”ऑस्ट्रेलिया की तुलना में यहां भारत या यूएई की पिच अलग तरह की है. मैदान छोटे हैं. ऐसे में आप सीखने की कोशिश करते है और अलग तरीका अपनाते है. टीम में कुछ शानदार लोग हैं जिनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है.”