Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो- माधवगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है, आरोपी अभी नहीं पकड़ा गया है
- माधवगंज थाना पुलिस ने दर्ज की FIR
- जनकपुरी में है डॉक्टर की क्लीनिक, मंगलवार की घटना
बेटी का चेकअप कराने आई महिला पर डॉक्टर की नीयत फिसल गई। बेटी को बाहर भेजकर डॉक्टर ने महिला का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ कर दी। घटना मंगलवार को जनकपुरी स्थित डॉक्टर की क्लीनिक की है। जब महिला ने विरोध किया तो डॉक्टर ने उसे धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। महिला ने मामले की शिकायत माधवगंज थाना में की है। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
माधवगंज थाना क्षेत्र के हेमसिंह की परेड़ निवासी 37 वर्षीय महिला मंगलवार को अपनी बेटी को दवा दिलाने के लिए जनकपुरी स्थित डॉ. सीपी सक्सैना के क्लीनिक पर आई थी। बच्ची का चेकअप करने के बाद डॉक्टर ने उसे बाहर भेज दिया। इसके बाद उसकी नीयत महिला पर खराब हो गई। डॉक्टर ने अपना आपा खोते हुए महिला का हाथ पकड़कर अपने प्रेम का इजहार कर दिया। साथ ही शरीर को छूने का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया तो उन्होंने उसे क्लीनिक से बाहर कर दिया। मामले की सूचना महिला ने अपने पति को दी।
महिला के पति से भी की अभद्रता
घटना का पता चलते ही जब महिला का पति डॉक्टर के पास उसे समझाने गया तो आरोपी डॉक्टर ने महिला के बारे में अपशब्द कहते हुए उसके पति के साथ भी अभद्रता की और क्लीनिक से बाहर धक्का देकर निकाल दिया। इसके बाद पीड़ित महिला थाना पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।