- Hindi News
- Local
- Mp
- The Incident Of The Removal Of Damoh, The Maiden Said Burnt For Dowry And Killed By In laws; Husband’s Health Deteriorated
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोह7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
घटना के समय घर में अकेले थे दोनों।
दमोह जिले के हटा नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां अपने 3 महीने के मासूम के साथ घर में जिंदा जल गई। घटना के समय दोनों घर में अकेले थे। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मंगलवार को हटा से दस किमी दूर कंजरा गांव की है। वही, घटना के बाद से पति की तबीयत बिगड़ी गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ज्योति उर्फ देवीबाई पति धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं उसका 3 माह का मासूम घर में अकेले थे। इसी दौरान और मकान में आग लग गई। जैसे ही आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी लगी तो आग बुझाई गई। लेकिन मां एवं बेटे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही पति धर्मेंद्र को लगी तो उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसे दमोह अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ज्योति की शादी 3 वर्ष पहले धर्मेंद्र सिंह के साथ हुई थी। धर्मेंद्र बनगांव विद्युत केंद्र में आपरेटर का कार्य करता है। वहीं ज्योति नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। यह भी बताया गया कि ज्योति गांव में बने मकान के ऊपरी हिस्से में रहती थी। वहीं, मकान के निचले हिस्से में उसकी देवरानी रहती थी। उसके सास, ससुर खेत में बने मकान में रहते हैं।
घटना के बारे में मृतका के ससुराल पक्ष ने बताया कि घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। वह सभी लोग खेत पर थे। उन्हें आग लगने की जानकारी मिली तो घर के लिए भागे। जहां उनकी बहू और तीन माह का मासूम जले हुए मृत अवस्था में मिले। घटना की जानकारी लगते ही नायब तहसीलदार, एफएसएल अधिकारी किरण सिंह, हटा पुलिस उपनिरीक्षक एसएस करपेती सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल के फोटोग्राफ लेकर और आसपास के स्थल का बारीकी से मुआयना किया गया, ताकि घटना के कारणों का पता लग सके।
मायके पक्ष ने लगाए आरोप
घटना की जानकारी लगते हथनी जोरतला से उसके मायके पक्ष से पिता कोमल सिंह, मां कमला बाई समेत भाई और परिवार जन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने बताया, बेटी एक हफ्ते पहले ही ससुराल आई थी। दहेज के लिए 2 लाख रुपए की मांग करते हुए मारपीट की गई। उनकी बेटी की हत्या की गई है। इसे लेकर अधिकारियों ने मायके पक्ष के आरोपों की भी जांच शुरू की है।