मौसम: पश्चिमी हवा का असर, दिन का पारा फिर सामान्य से 3.8 डिग्री ऊपर

मौसम: पश्चिमी हवा का असर, दिन का पारा फिर सामान्य से 3.8 डिग्री ऊपर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • 19 व 20 को बूंदाबांदी के आसार

पश्चिमी हवा चलने से सोमवार को दिन का पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। हालांकि सुबह सर्द हवा चलने से लोगों ने हल्की सर्दी का अहसास किया। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास और एक जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय है। साथ ही पूर्वी राजस्थान के ऊपर प्रेरित चक्रवात बना हुआ है।

इस कारण 18 मार्च से फिर से बादल छाना शुरू हो जाएंगे। 19 और 20 मार्च को अंचल में बूंदाबांदी की संभावना है। सोमवार को पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़त के साथ 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री गिरावट के साथ 15.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा।

खबरें और भी हैं…



Source link