- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- The Crops Harvested With Ten Minutes Of Pestilence Were Spoiled, Spread In The Field By The Wind; Trouble Of Farmers Increased Further
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दो दिन पहले भी हुई थी बारिश।
- आसमान में छाए बादल, हवाओं का दौर जारी
पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। मंगलवार सुबह एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छा गए। गरज-चमक के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो देखते ही देखते झमाझम मेें बदल गई। झमाझम बारिश से खेतों में खड़ी और कटी रखी फसलें एक बार फिर भीग गई हैं। खड़ी फसल खेत मेें ही बिछ गई।
बारिश के बीच किसान फसलों को पानी से बचाने की मशक्कत करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार तक आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर रिमझिम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
सुबह करीब 10.30 बजे अचानक जिले का मौसम बदला और घने-काले बादल छा गए। इसके बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश गौरझामर, सुरखी, तेरह मील, चितौरा, बहेरिया, सागर, खुरई, मोकलपुर, बरकोटी, नांदपुर आदि स्थानों पर हुई।
फसलों में पानी लगने से हुआ नुकसान
किसानों के अनुसार दो दिन पहले हुई बारिश से खेतों में कटी और खड़ी फसलों को नुकसान हुआ था। हालांकि बारिश रुकने के बाद धूप खिली। इससे फसल सूखने लगी थी। लेकिन मंगलवार को फिर बारिश होने से फसलें भीग गई हैं। बारिश से पहली बोनी के फसलों को ज्यादा नुकसान हुआ है। पानी लगने से फसल की चमक फीकी और दाना काला पड़ने की आशंका है।