स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: शहर के 3 नालों पर बनवाया ट्रीटमेंट प्लांट ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे से बनाई जा रही खाद

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: शहर के 3 नालों पर बनवाया ट्रीटमेंट प्लांट ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे से बनाई जा रही खाद


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Manure Being Made From The Waste At The Treatment Plant Trenching Ground, Constructed On 3 Drains Of The City

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • शहर में कभी भी सर्वेक्षण के लिए आ सकती है दिल्ली की टीम, अलर्ट हुआ निगम
  • इस बार निगम ने पांच स्टार का किया है दावा
  • ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरे को रिसाइकिल करने के लिए भी काम किया रहा है

शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए कभी भी दिल्ली का दल आ सकता है। 31 मार्च के पहले शहर में सर्वेक्षण होना है। इसीलिए निगम अमला अलर्ट हो गया है। इस बार निगम ने पांच स्टार का दावा किया है। हालांकि पिछले सर्वेक्षण में कमियां होने के कारण एक स्टार ही मिल पाया था। इसी कारण इस बार निगम ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही ट्रेंचिंग ग्राउंड में भी सुधार कार्य किए हैं।

शहर से निकलने वाले कचरे से खाद बनाई जा रही है। सड़क किनारे पहले और अंतिम सिरे से पुराना कचरा हटा दिया है। यहां नए कचरे से निकलने वाले कचरे से खाद बनाने के लिए जमीन में भी गड्ढा खोद दिया है। यहां लगाए पौधों से अब हरियाली बढ़ गई है। गर्मी के मौसम में जिस ट्रेंचिंग ग्राउंड में आग और धुआं नजर आता था। अब वहां कचरे का पहाड़ कम हो गया है। कचरे को रिसाइकिल करने के लिए भी काम किया रहा है।

सर्वेक्षण में यह देखा जाएगा, लोगों से फीडबैक भी लेंगे
गीले-सूखे और खतरनाक कचरे को अलग-अलग किया जा रहा है या नहीं। गीले कचरे का निपटान कर पुनर्चक्रण हो रहा है या नहीं। निर्माण मलबे का किस तरह प्रबंधन किया जा रहा है। कचरा स्थल पर फेंके जाने वाला कचरा कितना आ रहा है। इसमें से कितने कचरे का निपटान हो रहा है। शहर की सफाई देखी जाएगी। इसी तरह एक अन्य टीम द्वारा शहर के लोगों से चर्चा कर फीडबैक भी लिया जाएगा।

सर्वेक्षण से पहले यह किए काम

  • शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए सड़क किनारे रखे डस्टबिन हटा दिए।
  • सभी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों में गीला, सूखा, जैव अपशिष्ट और हानिकारक कचरे के लिए चार बाक्स लगाए।
  • गीला कचरा आधुनिक मशीन में डालकर रोज खाद बनाई जा रही है।
  • सीएंडडी वेस्ट के निपटान के लिए ब्लॉक बनाने वाले व्यवसायी से अनुबंध किया है।
  • गड्‌ढों में कचरा डालकर पुराने कचरे को कम करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
  • शहर के मुख्य बाजारों में सड़कों की दिन और रात में सफाई की जा रही है।
  • फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट बनाकर इससे भी खाद बनाई जा रही है।

निगम ने यह भी किया : बैनर व पोस्टर लगाए हैं
ऑनलाइन लोकेशन मिलने पर संबंधित स्थान का सर्वे दिल्ली से आई टीम के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न वार्डों में बैनर-पोस्टर निगम ने लगा दिए हैं, ताकि टीम के सदस्यों को वार्डों के नंबर और निगम द्वारा दी जा रही सुविधाओं की आसानी से जानकारी मिल सके।
दावे के अनुसार हमारी तैयारी पूरी है
^किए गए दावे के अनुसार हमारी तैयारी पूरी है। रैंकिंग सुधारने के लिए कई काम किए हैं। ऑल इंडिया लेवल पर सर्वेक्षण हो रहा है। अन्य निगमों ने भी काम कराया है। ऐसे में यह नहीं कह सकते कि परिणाम क्या आएगा।
-हिमांशु भट्‌ट, आयुक्त, नगर निगम

खबरें और भी हैं…



Source link