IND VS ENG: इंग्लैंड ने जीता तीसरा टी20, भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से आगे

IND VS ENG: इंग्लैंड ने जीता तीसरा टी20, भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से आगे


IND VS ENG: इंग्लैंड ने जीता तीसरा टी20, बटलर ने जमाया अर्धशतक (फोटो-एएफपी)

India vs England: तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड का पलटवार, भारत को हरा सीरीज में 2-1 से आगे, जोस बटलर ने लगाया शानदार अर्धशतक, मार्क वुड ने लिये 3 विकेट

नई दिल्ली. इंग्लैंड की टीम क्यों दुनिया की नंबर 1 टी20 टीम है ये उसने अहमदाबाद में खेले गए तीसरे मैच में एक बार फिर साबित कर दिया. तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. भारत (IND VS ENG) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 156 रन बनाए लेकिन इंग्लैंड के लिए ये लक्ष्य छोटा था. इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर जोस बटलर ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया.

जोस बटलर ने नाबाद 83 और बेयरस्टो ने नाबाद 40 रन बनाए. इंग्लैंड ने इन दोनों की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत 18.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिये सुंदर और चहल ही 1-1 विकेट ले पाए.

टॉस की बाजी लगी इंग्लैंड के हाथ
इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जोफ्रा आर्चर के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा भाग्यशाली रहे जब इस तेज गेंदबाज ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच टपका दिया. पहले दो मैचों में सिर्फ एक रन बनाने वाले लोकेश राहुल एक बार फिर नाकाम रहे और खाता खोले बिना वुड की गेंद पर बोल्ड हो गए.पारी का पहला चौका चौथे ओवर में लगा जब आर्चर की गेंद रोहित के बल्ले का किनारा लेकर चार रन के लिए चली गई. रोहित ने वुड के अगले ओवर में चौका भी जड़ा लेकिन इसी तेज गेंदबाज की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर आर्चर को आसान कैच दे बैठे. उन्होंने 15 रन बनाए. कोहली ने वुड पर चौके के साथ खाता खोला लेकिन पिछले मैच में अर्धशतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले इशान किशन चार रन बनाने के बाद जोर्डन की गेंद को हवा में लहरा गए और विकेटकीपर जोस बटलर ने आसान कैच लपका.

पावरप्ले में भारत का खराब प्रदर्शन
भारतीय टीम पावर प्ले में तीन विकेट पर 24 रन ही बना सकी. ऋषभ पंत ने बेन स्टोक्स पर चौके के साथ खाता और फिर आदिल राशिद पर लगातार दो चौकों के साथ 10वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया. पंत हालांकि कप्तान कोहली के कहने पर सैम कर्रन की गेंद पर तीसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए. उन्होंने 20 गेंद में 25 रन बनाए.

IND vs END: लक्ष्मण ने कहा- विकेट नजर आ रहा है और 2 गेंद बाद आउट हो गए डेविड मलान

श्रेयस अय्यर (09) ने आते ही कर्रन पर चौके से खाता खोला लेकिन वुड की गेंद पर बाउंड्री पर डेविड मलान को कैच दे बैठे जिससे 15वें ओवर में टीम का स्कोर पांच विकेट पर 86 रन हो गया. कोहली ने 16वें ओवर में आर्चर पर चौके और छक्के के साथ रन गति में इजाफा करने का प्रयास किया. इसी ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा हुआ. कोहली ने अगले ओवर में जॉर्डन पर छक्के और चौके के साथ 37 गेंद में 27वां अर्धशतक पूरा किया और फिर वुड को निशाना बनाते हुए उन पर लगातार दो छक्के और एक चौका मारा. पंड्या ने भी अगले ओवर में आर्चर पर छक्का जड़ा जबकि कोहली ने भी गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए. मार्क वुड (31 रन पर तीन विकेट) और क्रिस जॉर्डन (35 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने भारत 15 ओवर में 87 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में था लेकिन कोहली (नाबाद 77) और हार्दिक पंड्या (17) की पारियों की बदौलत टीम अंतिम पांच ओवर में 69 रन जोड़ने में सफल रही. ऋषभ पंत ने भी 25 रन का योगदान दिया.








Source link