IND VS ENG: सूर्यकुमार यादव के Playing 11 से बाहर होते ही टूटा फैंस का दिल, आकाश चोपड़ा ने बताया दुखद

IND VS ENG: सूर्यकुमार यादव के Playing 11 से बाहर होते ही टूटा फैंस का दिल, आकाश चोपड़ा ने बताया दुखद


IND VS ENG: सूर्यकुमार यादव को बाहर करने से फैंस निराश (फोटो-सूर्यकुमार यादव इंस्टाग्राम)

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को दूसरे टी20 मैच में डेब्यू का मौका मिला था लेकिन वो बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे. तीसरे टी20 में उन्हें प्लेइंग इलेवन से ही बाहर कर दिया गया, जिसके बाद फैंस बेहद निराश हैं.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच शुरू होने से पहले सभी फैंस ये उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की बल्लेबाजी देखने को मिलेगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें तीसरे टी20 की टीम से बाहर रखा. सूर्यकुमार यादव की जगह रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया.

बता दें सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी20 में ही डेब्यू किया था लेकिन वहां उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद तीसरे टी20 में उनकी बल्लेबाजी के जलवे देखने का सभी को इंतजार था पर ऐसा हुआ नहीं. सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के बाद फैंस बेहद निराश हुए और सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की इस रणनीति का जमकर विरोध किया गया.

सूर्यकुमार को बाहर करने से फैंस नाराज
सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर करने पर फैंस बेहद दुखी दिखाई दिये. फैंस ने इसे दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के साथ नाइंसाफी बताया. आकाश चोपड़ा ने भी ट्वीट कर सूर्यकुमार यादव को बाहर करने के फैसले पर निराशा व्यक्त की.अश्विन बोले- ऋषभ पंत ने मुझे निराश किया, DRS के लिए अकेला दोषी नहीं हूं

आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार यादव के टीम से बाहर होने पर दुख जताया

सूर्यकुमार यादव को अब कब मिलेगा मौका?
माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव को चौथे या पांचवें टी20 मैच में मौका मिल सकता है. लेकिन ये तीसरे वनडे के नतीजे पर भी निर्भर करता है. अगर टीम इंडिया तीसरा टी20 जीत जाती है तो सूर्यकुमार यादव के खेलने के आसार बढ़ेंगे नहीं तो एक बार फिर उन्हें बेंच पर ही बैठना होगा. बता दें सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के अलावा एक और बड़ी बात ये रही कि इशान किशन से ओपनिंग नहीं कराई गई. जबकि अपने पहले टी20 में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया था.

सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर करने पर भड़के फैंस

तीसरे टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, केएल राहुल. इशान किशन, विराट कोहली, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार.








Source link