- Hindi News
- Local
- Mp
- Triple Talaq Due To Kaun Banega Crorepati Amount In Madhya Pradesh Bhopal
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीड़िता के अनुसार उसने बहन के साथ मिलकर वर्ष 2012 में KBC में 50 लाख रुपए जीते थे। पति उसी रकम को दहेज में मांगता था। – प्रतीकात्मक फोटो
- महिला की मानसिक स्थिति इतनी खराब की ससुराल का सही घर तक नहीं बता पा रही
- बोली- 6 साल से साथ में रह रहे और एक बार भी सोचे बिना संबंध कैसे तोड़ दिया
भोपाल में KBC की रकम को लेकर तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। बेरोजगार हो चुके पति ने पहले तो ससुराल जाकर पत्नी और उसके परिजनों से गाली गलौज कर झगड़ा किया। उसके बाद पत्नी से बोला जा मैं तुझे तलाक देता हूं। तलाक, तलाक, तलाक। अब मैं तेरे साथ नहीं रह सकता हूं। पत्नी को तलाक देने के पहले ही आरोपी दूसरी शादी भी कर चुका है। इस सबसे पीड़िता इतने मानसिक तनाव में आ गई है कि वह ससुराल का पता तक ठीक से नहीं बता पा रही थी। थाना प्रभारी तलैया डीपी सिंह ने बताया कि थाने पहुंचते ही उसने पुलिस से कहा कि FIR कर लो नहीं तो मैं एक-दो दिन में सुसाइड कर लूंगी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
जैसा महिला ने पुलिस को बताया… तलैया निवासी 36 साल की पीड़िता ने बताया कि उसके पिता व्यापारी है। दिसंबर 2012 में वह अपनी बहन के साथ KBC खेलने मुंबई गई थी। वहां वे 50 लाख रुपए की रकम जीत गई थी। इसके तीन साल बाद वर्ष 2015 में उनकी शादी ऐशबाग निवासी नादिर हुसैन से हुई। परिजनों ने दहेज में कई तोला सोना और लाखों की नगदी दी थी। नादिर बुक की सप्लाई का काम करते थे। कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उनकी नजर KBC में जीते रुपयों पर लगी हुई थी। कई बार उसे घर से निकाला गया और उसके साथ मारपीट की गई। हर बार उससे KBC के जीते हुए पैसे मंगवाए जाते।
परेशान होकर परिजनों ने उसे पैसे भी दिए, लेकिन उनकी भूख नहीं मिटी। पैसे खत्म होने के बाद दिसंबर 2020 में नादिर ने दूसरी शादी कर ली। 2015 के बाद से ही वह बहुत कम ससुराल में रहती थी, क्योंकि पति और ससुराल वाले उससे मारपीट कर उसे भगा देते थे। इसी कारण वह आती-जाती रहती थी। 13 मार्च की शाम वह अपने बड़े भाई के घर पर थी। इसी दौरान उसके नादिर वहां पहुंच गए और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की भी की। उन्होंने उसे वहां से जाने को कहा तो वह जोर से चिल्लाते हुए नाम लेकर कहता है कि जा तुझे तलाक दिया। अब कोई रिश्ता नहीं। यह कहते हुए वह वहां से चला गया। इससे उसकी मानसिक स्थिति ज्यादा बिगड़ गई और सोमवार रात करीब 9:30 बजे तलैया थाने पहुंचकर उसने पति पर FIR दर्ज कराई।
पहले से दहेज प्रताड़ना का मामला चल रहा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने नादिर के खिलाफ ऐशबाग थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज करा रखा है। कई बार उनकी काउंसलिंग हुई और पुलिस और परिजनों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इधर परिजनों का आरोप है कि KBC से जीती रकम को भी नादिर बर्बाद कर चुका है। उसके बाद भी वह उन्हें परेशान करता रहता है। वह पहले किताबों की सप्लाई का काम करता था, लेकिन लॉकडाउन के बाद से वह बेरोजगार है और कुछ नहीं करता।
वकील भाई के नाम पर धमकाता है
महिला के परिजनों ने बताया कि नादिर के बड़े भाई वकील है। वह उन्हीं के नाम पर धमकाता रहता है। इधर नादिर ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी के साथ रहने की काफी कोशिश की, लेकिन पत्नी नहीं मानी। इधर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। नादिर ने कहा कि उस पर लगाए आरोप झूठे हैं। वह तो कई दिनों से पत्नी को मना रहा है, लेकिन पत्नी मानने को तैयार नहीं है। उसकी माता-पिता से भी नहीं बनती है। वह खुद अपने मन की चलाती है। अब मैं उसके साथ नहीं रह सकता हूं। इसलिए मैंने गुस्से में आकर उसे तलाक दे दिया। हालांकि नादिर ने दूसरी शादी किए जाने की बात को लेकर उसने पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बताया।