एमजी मोटर इंडिया और आईआईटी दिल्ली ने टाईअप किया.
MG Motor और IIT Delhi के बीच हुए टाईअप में दोनों ही मिलकर कनेक्टेड ऑटोनॉमस शेयर्ड इलेक्ट्रिक (CASE) पर ध्यान केंद्रित करेंगे. एमजी मोटर के अनुसार इस तकनीक के विकास के बाद शहरी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक और ऑटोनोमन व्हीकल्स को बढ़ावा मिल सकेगा.
इस टाईअप से कैसे होगा फायदा- MG Motor और IIT Delhi के बीच हुए टाईअप में दोनों ही मिलकर कनेक्टेड ऑटोनॉमस शेयर्ड इलेक्ट्रिक (CASE) पर ध्यान केंद्रित करेंगे. एमजी मोटर के अनुसार इस तकनीक के विकास के बाद शहरी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक और ऑटोनोमन व्हीकल्स को बढ़ावा मिल सकेगा.
यह भी पढ़ें: Hyundai Alcazar 7 सीटर SUV इस तारीख को होगी लॉन्च, जानिए कब शुरू होगी बुकिंग
IIT Delhi के साथ तैयार किया चाइल्ड सेफ्टी फीचर- एमजी मोटर ने आईआईटी दिल्ली के साथ मिलकर चाइल्ड सेफ्टी फीचर को डेवलप किया था. जो आपको एमजी मोटर की ZS EV और Gloster SUV में देखने को मिल सकता है. इस रिसर्च के लिए दोनों ने मिलकर चैलेंज हैकथॉन का आयोजन किया था. जिसमें IIT Delhi और MG Motor ने चाइल्ड सेफ्टी फीचर को डेवलप किया.यह भी पढ़ें: Car Loan: कार का सपना होगा पूरा,जीरो प्रोसेसिंग फीस के साथ SBI दे रहा है सस्ता लोन
एमजी मोटर इंडिया के एमडी राजीव चाबा का कहना है कि, एमजी का हमेशा से ही अपनी कारों में ऑटोमोटिव ग्राउंटब्रेकिंग इनोवेशन करने में फोकस था. जिसके चलते एमजी मोटर ने आईआईटी दिल्ली के साथ मिलकर टाईअप किया है. वहीं आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर पीवी रामगोपाल राव ने कहा- एमजी मोटर इंडिया के साथ मिलकर संस्थान ऑटोनोमस व्हीकल्स का टेस्ट करेगा और इलेक्ट्रिक ऑटो मोबिलिटी का विकास करेगा.