- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Light Rain Likely In Next 48 Hours In Gwalior, Chambal, Ujjain, Divisions Including Rajdhani
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजधानी समेत उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटे में बूंदाबांदी के आसार, बादल छाने से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी
MP का मौसम मंगलवार को फिर एक बार बदल गया है। भोपाल समेत उत्तर- पश्चिम MP में बादल छा गए। पिछले 24 घंटे में गुना, शाजापुर और खजराहो में बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में हल्की बारिश की आशंका जताई है।
मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि भोपाल समेत उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में बादल छा गए है। इससे न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उत्तर-पश्चिम MP में कल (17 मार्च) भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 18 मार्च को पूर्वी MP के जबलपुर, शहडोल संभाग में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना रहेंगी। शाह ने बताया कि भोपाल में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
हाेशंगाबाद में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग ने होशंगाबाद में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, सबसे कम तापमान मंडला में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में तापमान अधिकतम 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में अधिकतम 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में अधिकतम 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।