कंपनी का नया एयर प्यूरीफायर कार के केबिन में covid-19 के वाइरस को कर सकता है पूरी तरह ख़त्म
जैगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) ने घोषणा की है कि नयी डेवलप्ड कारों में एयर प्यूरीफायर लगभग 97 प्रतिशत जर्म्स और बैक्टीरिया को कार के अंदर ही मार सकता है इसके साथ ही यह केबिन के अंदर हवा को स्वच्छ रखने में भी मदद करता है.
जैगुआर ने अपनी कारों में लेटैस्ट प्यूरीफिकेशन के लिए पैनासोनिक की नैनो टेक्नालजी द्वारा विकसित एक प्रोटोटाइप हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) सिस्टम का उपयोग किया है. जैगुआर लैंड रोवर ने आवश्यक परीक्षणों का संचालन करने के लिए एक माइक्रोबायोलॉजी और वायरोलॉजी लैब परफेक्टस बायोमेड के साथ समझौता किया हैं. इसकी मदद से कार का वेंटिलेशन सिस्टम 30 मिनट के साइकिल पर काम करता हैं, जो वेंटिलेशन को दोबारा व्यवस्थित करने में मदद करता हैं.
जैगुआर का दावा है कि पैनासोनिक की नैनो तकनीक का परीक्षण टेक्सस नामक एक ग्लोबल रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन द्वारा नोबल कोरोनवायरस पर किया गया है. यह लैबोरेटरी वायरल परीक्षण और इम्युनोप्रोफाइलिंग में माहिर है, और कोविड -19 के खिलाफ परीक्षण करने वाली दुनिया की कई लैबोरेटरी में से एक है. जैगुआर द्वारा जारी एक रिलीज के अनुसार, दो घंटे के परीक्षण से रिपोर्ट में पाया गया कि नया एयर प्यूरीफायर लगभग 100% कोरोनावायरस को भी मार सकता हैं.जैगुआर लैंड रोवर के चीफ़ मेडिकल ऑफिसर स्टीव इलेय ने कहा, हमारे ग्राहकों की भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है और अब हम पहले से कहीं अधिक तकनीकी समाधानों की तलाश कर रहे हैं जो हमारे प्रियजनों की देखभाल करने में मदद कर सकते हैं. हमारे एक्सपर्ट इंजीनियरों द्वारा डेवलप तकनीक कस्टमर्स को पूरी तरह आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
जैगुआर रेंज के मौजूदा मॉडल, जैसे ऑल-इलेक्ट्रिक आई-पेस परफॉर्मेंस एसयूवी, और लैंड रोवर एसयूवी डिस्कवरी और रेंज रोवर इवोक, नैनो तकनीक और पीएम 2.5 फ़िल्टरेशन के साथ आते हैं.